फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Takkar: वैशाली की मां ने राहुल को बताया 'डर' का शाहरुख खान, आरोपी के खिलाफ जारी होगा लुकआउट नोटिस

Wed, 19 Oct 2022 09:55 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 19 Oct 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
vaishali takkar mother reveals rahul navlani is like shahrukh khan character in darr demand for action
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की मशहूर अदाकारा वैशाली ठक्कर ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपनी चहेती अभिनेत्री के दुनिया से चले जाने की वजह से उनके फैंस भी दुखी हैं। उनकी मौत के बाद कई राज खुलकर सामने आ रहे हैं। वैशाली के सुसाइड नोट से इस बात का खुलासा हो चुका है कि वैशाली एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी के टॉर्चर से तंग आ गई थीं, जिसके बाद अभिनेत्री ने ऐसा कदम उठाया। बता दें कि वैशाली ठक्कर केस के बाद इंदौर पुलिस भी एक्टिव हो चुकी है। पुलिस वैशाली के बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी, पत्नी दिशा और उसके परिवार वालों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने वाली है।

vaishali takkar mother reveals rahul navlani is like shahrukh khan character in darr demand for action
वैशाली ठक्कर, राहुल नवलानी - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि राहुल अपने परिवार के साथ देश छोड़ने की फिराक में है। पुलिस का मानना है कि राहुल काफी संपन्न है, इसीलिए वह देश छोड़कर भाग सकता है। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दी है, और बताया कि मामले में कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस की जांच की जा रही है। साथ ही और भी कई बिंदुओं पर जांच जारी है। बता दें कि वैशाली ठक्कर मामले में रोहित नाम के तीसरे शख्स की भी एंट्री हुई है। रोहित राहुल की पत्नी का भाई है और उसको भी वैशाली की मौत का जिम्मेदार माना जा रहा है।



इसे भी पढ़ें- Vaishali Takkar: जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रही थीं वैशाली, शॉपिंग के लिए जाने वाली थीं मुंबई

vaishali takkar mother reveals rahul navlani is like shahrukh khan character in darr demand for action
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल के बारे में वैशाली का मां का कहना है कि वह डर फिल्म में शाहरुख खान के प्ले किए गए कैरेक्टर की तरह है, जो कि बाहर से देखने में बहुत स्वीट है और अंदर से उतना ही खतरनाक है। उनका कहना है कि राहुल की वजह से ही वैशाली की जान गई है। बता दें कि शादी के सात दिन पहले वैशाली ने मितेश के साथ तस्वीरें अपलोड की थीं, जिसके बाद राहुल ने मितेश को मैसेज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vaishali takkar mother reveals rahul navlani is like shahrukh khan character in darr demand for action
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाली की मां का कहना है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। एक्ट्रेस की मां ने राहुल पर कई और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी वजह से वैशाली ने परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने राहुल और उनकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed