बिग बॉस का 18वां एपिसोड फुल ड्रामे से भरपूर रहा। जहां एक और घर में प्यार मोहब्बत वाला एंगल नजर आ रहा है। वहीं, हर दिन घरवालों में जमकर तकरार भी देखने को मिल रही है। शो के प्रोमो में यह बात सामने आ गई थी कि ताजा एपिसोड में भयंकर लड़ाई देखने को मिलने वाली है। तो चलिए आपको शुरू से बताते हैं।17वें दिन की शुरुआत में नए कैप्टन शिव प्रियंका को बर्तन धोने की ड्यूटी देते हैं। इस दौरान प्रियंका कहती हैं कि यह उनका काम नहीं है वह सिर्फ शिव के कहने पर यह काम कर रही हैं। इस बीच प्रियंका और निमरत के बीच भी इसी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है।
Bigg Boss 16: नए एपिसोड में फिर भिड़े घरवाले, सुंबुल-मान्या को मिली सजा, जानें 17वें दिन क्या-क्या हुआ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमत उनसे कहती हैं कि इतना सेल्फ ऑबसेस्ड न बनें और अपनी जुबान को लगाम दें। तभी प्रियंका करीना कपूर का मशहूर डायलॉग 'मैं अपनी फेवरेट हूं।' बोलती नजर आती हैं। दूसरी ओर एमसी स्टेन अगल ही दुनिया में खोए हुए हैं। वह किसी से बात ही नहीं कर रहे हैं। अब्दु उन्हें चीयर करने की कोशिश करते नजर आते हैं लेकिन उनकी मेहनत सफल नहीं हो पाती है और वह शिव के पास चले जाते हैं। इस दौरान वह अपना गाना गाते हैं जिसे सुनकर अंकित इरिटेट हो जाते हैं।
Brahmastra: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है ‘ब्रह्मास्त्र’, जानें कब और कहां देखें फिल्म?
इस बीच खाने की चीजों को लेकर अर्चना की एक बार फिर से लड़ाई हो जाती है। इस बार अर्चना की मान्या के साथ आलू को लेकर तू-तू मैं-मैं होती है। इस दौरान अब्दु बीच बचाव करते नजर आते हैं। तभी मान्या अर्चना पर चोरी का आरोप लगा देती हैं जिससे वह भड़क जाती हैं। इस बात पर दोनों के बीच जमकर गाली गलौच होती है। दोनों के बीच झगड़ा अभी खत्म भी नहीं हुआ होता है कि बीच में गोरी नागोरी भी आ जाती हैं और वह अर्चना पर एवोकाडो फेंकने का आरोप लगा देती हैं। गोरी की बात सुनकर अर्चना भड़क जाती हैं और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। तभी प्रियंका आती हैं और गोरी की तरफदारी करने लगती हैं। तभी पता चलता है कि एवोकाडो फेंकने का काम प्रियंका का है।
Kangana Ranaut: ड्रेंसिंग सेंस पर ट्रोल होने पर कंगना रणौत ने दिया करारा जवाब, कहा- हमें क्या पहनना क्या नहीं…
यह जानकर एमसी स्टेन प्रियंका पर गुस्सा हो जाते हैं। इस दौरान शिव प्रियंका और गोरी को समझाते नजर आते हैं। इसके बाद गोरी अर्चना के कपड़ों पर पानी डाल देती हैं। इन झगड़ों के बीच सभी शिव पर नाराज होते हैं कि वह इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। उधर शालीन किचन में अर्चना के पास पहुंचते हैं और बताते हैं कि गोरी ने उन पर पानी फेंक दिया है। यह बात सुनकर अर्चना का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि मां बाप तक पहुंच जाती है।
Uunchai Trailer: अमिताभ को कहानी सुनाने से पहले सूरज बड़जात्या पसीना पसीना, फिर इन भगवान की वंदना से मिला आराम
बिग बॉस यह सब देखते रहते हैं और सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं। वह घरवालों से पूछते हैं कि किन सदस्यों का घर में योगदान कम रहा है। सभी साजिद खान और सुम्बुल का नाम लेते हैं। तभी बिग बॉस कहते हैं कि सुम्बुल और मान्या आप घरवालों की नजर में गायब ही हैं तो अगले आदेश तक फेस मास्क लगाए रहें। इसके कुछ देर बाद बिग बॉस घरवालों द्वारा चुने गए फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम बताते हैं। यह नाम अब्दु, शिव, साजिद और गौतम के होते हैं। बिग बॉस चारों को शाहरुख खान के आइकॉनिक सीन पर परफॉर्म करने का टास्क देते हैं। इसके रिजल्ट को आधार बनाकर ही कंटेस्टेंट्स को उनका फेवरेट रूम दिया जाएगा।
Sachin Joshi: सचिन जोशी को मिली राहत, स्पेशल कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेता को किया बरी