फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन ने उर्वशी के लिए किया आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल, भड़कीं एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से की यूजर को ब्लॉक करने की अपील

Wed, 24 Jun 2020 05:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Jun 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
Urvashi Dholakia came across a user, who tried to troll her by calling Gold digger
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : ट्विटर

'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका बसु का रोल निभाकर फेमस हुईं उर्वशी ढोलकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हालांकि कई बार फैंस सोशल मीडिया पर अपनी मर्यादा लांघ जाते हैं जिसका जवाब देना इन सेलेब्स के लिए जरूरी हो जाता है।

Urvashi Dholakia came across a user, who tried to troll her by calling Gold digger
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : social media

अभी कुछ दिनों पहले ही उर्वशी ढोलकिया के एक पोस्ट पर एक यूजर ने उनके लिए गलत शब्द कहे। उनके एक पोस्ट पर उस यूजर ने उर्वशी को आपत्तिजनक शब्द कहा। जिसके बाद इसका स्क्रीनशॉट एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही इंस्टाग्राम से अपील की कि वह इस यूजर को ब्लॉक कर दें।

Urvashi Dholakia came across a user, who tried to troll her by calling Gold digger
उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ने अपने इस पोस्ट में लिखा, 'इंस्टाग्राम मुझे लगता है कि यह सही वक्त है इस शख्स को डिलीट करने का। घटिया इंसान को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का। धन्यवाद।’ उर्वशी ढोलकिया का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो हमेशा से ही अपनी राय खुलकर सोशल मीडिया पर रखती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Dholakia came across a user, who tried to troll her by calling Gold digger
उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन से की थी। उन्होंने छह साल की उम्र में साबुन के लिए एड फिल्म किया था। इसके बाद वो टीवी सीरियल 'देख भाई देख' में नजर आईं जिसमें उन्होंने शिल्पा का रोल निभाया था। उर्वशी बिग बॉस सीजन 6 में नजर आईं थीं और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया था।

विज्ञापन
Urvashi Dholakia came across a user, who tried to troll her by calling Gold digger
उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ने बहुत कम उम्र में ही शादी कर ली। 17 साल की उम्र में उर्वशी दो जुड़वा बेटों सागर और क्षितिज की मां बनीं। बता दें एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना पाई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed