टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण टीवी शो अनुपमा खोया। उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में पारस कलनावत से ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया है। उर्फी ने पारस के साथ अपने रिलेशनशिप को बचपने में की गई गलती बताया। उन्होंने कहा, मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। बचपने में की गई गलती थी। एक महीने में ही मैं ब्रेकअप करना चाहती थी।
2 of 5
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी का कहना है कि वह लोकप्रिय शो अनुपमा में भूमिका पाने के लिए बातचीत कर रही थी। पर उनके एक्स-बॉयफ्रेंड पारस ने ही निर्माताओं से उन्हें कास्ट न करने का अनुरोध किया था। उर्फी ने अपने इंटरव्यू में कहा, हमें एक शो में साथ काम करना था। मुझे लगता है 'अनुपमा' ही। पारस ने क्रिएटिव डायरेक्टर और सभी से निवेदन किया कि वे मुझे शो में कास्ट न करें। जब भी मेरे शो में आने का थोड़ा- सा भी चांस होता, पारस टीम से मुझे कास्ट न करने की गुजारिश करता था। उन्होंने कहा, जाहिर तौर पर उसकी वर्तमान या पूर्व प्रेमिका को यह पसंद नहीं आएगा।
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने कहा कि पारस कलनावत बच्चा था। काफी ज्यादा पजेसिव था। उसने मेरे नाम के तीन टैटू बनाए थे। ऐसा करके वह मुझे बार-बार रिझाने की कोशिश करता था। पर ऐसा कौन करता है जब आपका रिश्ता टूट चुका हो? गौरतलब है कि उर्फी जावेद और पारस कलनावत का रिलेशनशिप करीब 9 महीने चला था।
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद ने अपने साक्षात्कार में कहा कि वह पारस कलनावत के पास इसलिए वापस नहीं जाना चाहती क्योंकि उसने उनके नाम के टैटू बनाये हैं। उन्होंने कहा, अगर वह अपने पूरे शरीर पर भी मेरे नाम के टैटू बनवा लेता तब भी मैं उसके पास वापस नहीं जाती।
5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने कहा कि ब्रेकअप के बाद पारस ने उनको बार-बार फोन करने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने उसका फोन नहीं उठाया। उर्फी ने कहा कि उन्होंने पारस को साफ-साफ बता दिया था कि हम एक नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वक्त बाद पारस दूसरे रिलेशनशिप में चला गया। उर्फी और पारस कलनावत की पहली मुलाकात एक टीवी शो में हुई थी। दोनों ही कलाकार टीवी शो ‘मेरी दुर्गा’ के सेट पर मिले थे। यह साल 2017 की बात है। उर्फी और पारस के बीच इस शो के सेट से दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गये, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला और फिर ब्रेकअप हो गया।