फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति से तलाक लेने की आ गई थी तौबत, अब कपिल की 'बुआ' की जिंदगी में आया नया मोड़

Tue, 10 Apr 2018 07:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Updated Tue, 10 Apr 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
Upasana Singh aka Bua and her actor husband Neerak Bharadwaj is all set to back together
टीवी इंडस्ट्री के लिए उपासना सिंह कोई नया नाम नहीं। कई फिल्मों में नजर आ चुकीं उपासना कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पिंकी बुआ के नाम से भी पहचानी जाती है। 2016 में उनकी शादी उस वक्त चर्चाओं में आई जब अपने एक्टर पति नीरज भारद्वाज से वो तलाक लेने वाली थीं। अब इस पूरे विवाद में ट्विस्ट आ चुका है।
Upasana Singh aka Bua and her actor husband Neerak Bharadwaj is all set to back together
दरअसल, उपासना सिंह और  एक्टर नीरज भारद्वाज ने 2009 में एक-दूसरे से शादी की थी और यह कपल कथित रूप से पिछले चार वर्षों से अलग रह रहा था। बीच में दोनों के तलाक लेने की खबर आई थी। मगर अब चर्चा है कि दोनों बातचीत कर आपसी मतभेदों को सुधारने की कोशिश में हैं।
Upasana Singh aka Bua and her actor husband Neerak Bharadwaj is all set to back together
बॉम्बे टाइम्स के साथ हुई बातचीत में उपासना ने बताया कि, 'झगड़े किस रिश्ते में नहीं होते। हमारे बीच भी हुए। मेरे पति बहुत टेंपरामेंटल हैं। उनको अपनी कही हुई बात का दुख है, लेकिन यह स्पष्ट करने में बहुत देर हो चुकी थी। मैं अपने व्यक्तिगत बातों को मीडिया के सामने रखने से ज्यादा नाराज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Upasana Singh aka Bua and her actor husband Neerak Bharadwaj is all set to back together
उपासना के हसबैंड और टीवी एक्टर नीरज ने कहा कि, 'हमें महसूस हुआ कि एक-दूसरे से बात करने के बजाय, हमने बाहरी लोगों की बातें सुनी, जिससे हमारे बीच मतभेद और बढ़ गया। हमारा इगो बार-बार हमारे सामने आ जाता था, जिसने हमारे रिश्ते को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, लेकिन अब सब ठीक है।
विज्ञापन
Upasana Singh aka Bua and her actor husband Neerak Bharadwaj is all set to back together
पंजाब के होशियारपुर की उपासना ने टीवी सीरियल  'ऐ दिल-ए नादान' में एक्टर नीरज भारद्वाज के साथ काम किया। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और शादी का फैसला कर लिया। साल 2009 में दोनों ने शादी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed