फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 25: टीआरपी लिस्ट में दिखा स्टार प्लस का दबदबा, 'इमली' ने की दमदार वापसी..'अनुपमा' को मिला यह स्थान

Thu, 30 Jun 2022 02:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 30 Jun 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Tv TRP Week 25 Top 5 Shows anupamaa ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai Yeh hai Chahatein Banni Chow Home Delivery
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने 25वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे टॉप पांच से बाहर निकाल दिया गया है इससे पता चलता है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन इस बार टीआरपी लिस्ट पर पूरी तरह से स्टार प्लस का कबजा रहा है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। इसके साथ ही टॉप पांच में बहुत से सीरियल्स ने अपनी पोजीशन कायम रखी है। तो चलिए  आगे की स्लाइड में पढ़ते हैं कि इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...

Tv TRP Week 25 Top 5 Shows anupamaa ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai Yeh hai Chahatein Banni Chow Home Delivery
अनुपमा - फोटो : twitter

अनुपमा 
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट शो में 'अनुपमा' अपने मायके और ससुराल में तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही है। राजन शाही का शो इस हफ्ते भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस मशहूर सीरियल को 3.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जिससे पता चलता है कि शो की कहानी में लोगों को अभी भी उतना ही इंटरेस्ट आ रहा है। 

Tv TRP Week 25 Top 5 Shows anupamaa ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai Yeh hai Chahatein Banni Chow Home Delivery
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस हफ्ते शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की व्यूअरशिप में जबरदस्त उछाल देखने मिला है। इस शो ने पिछले हफ्ते की तरह ही इस बार भी अपनी पोजीशन कायम रखी है। इस हफ्ते इस सीरियल को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। इस शो में अक्षरा और अभिमन्यु के बीच आई दरार को देखना लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv TRP Week 25 Top 5 Shows anupamaa ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai Yeh hai Chahatein Banni Chow Home Delivery
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में दिखाए जा रहे ट्रैक को दर्शक देखना काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके कारण इस बार भी यह शो तीसरे स्थान पर बरकरार है। इस बार 'ये है चाहतें' को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

विज्ञापन
Tv TRP Week 25 Top 5 Shows anupamaa ghum hai kisike pyaar meiin yeh rishta kya kehlata hai Yeh hai Chahatein Banni Chow Home Delivery
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media

बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट से बाहर हो चुके स्टार प्लस के नए शो 'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' ने इस हफ्ते एक बार फिर लिस्ट में अपनी जगह वापस हासिल कर ली है। इस बार इसकी व्यूअरशिप में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस हफ्ते बन्नी की कहानी दिखाते इस सीरियल ने 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed