फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: दुनिया को अलविदा कह चुके हैं बिग बॉस का हिस्सा रहे ये कंटेस्टेंट, किसी ने की खुदकुशी तो किसी को दिल का दौरा पड़ा

Sat, 11 Sep 2021 08:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 11 Sep 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
TV: These contestants who were the part of bigg boss have left the world some have committed suicide and some have a heart attack
दुनिया छोड़ चुके हैं ये कंटेस्टेंट - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस लोगों को खासा पसंद है। इस सीरियल में हर रोज दर्शकों को नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। वहीं, कंटेस्टेंट के बीच होती तकरार और नोंक- झोंक इस शो में मसाले का काम करती है। दर्शकों पर इस शो का इतना गहरा प्रभाव है कि शो खत्म होने के बाद भी वे इसके प्रतिभागियों को लगातार फॉलो करते हैं। इस शो के कंटेस्टेंट अक्सर लोगों के साथ अपनी फोटोज और लाइफ अपडेट शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इस शो से जुड़े कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। आइए आज जानते हैं बिग बॉस के उन प्रतिभागियों के बारे में जो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 



सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस के 13वें सीजन के विजेता रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला का इसी महीने निधन हो गया। सिद्धार्थ ने 2 सितम्बर को अपने ओशिवारा के फ्लैट में अंतिम सांस ली। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। 

TV: These contestants who were the part of bigg boss have left the world some have committed suicide and some have a heart attack
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्युषा बनर्जी

बालिक वधू फेम अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का साल 2016 में निधन हो गया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रत्युषा भी टेलीविजन के इस कंट्रोवर्शियल शो का हिस्सा रह चुकी हैं। 

TV: These contestants who were the part of bigg boss have left the world some have committed suicide and some have a heart attack
स्वामी ओम - फोटो : सोशल मीडिया

 

स्वामी ओम
बिग बॉस 10 के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम ने इस शो के जरिए लोगों का काफी मनोरंजन किया था। हालांकि, बिग बॉस के इतिहास के सबसे यादगार यह कंटेस्टेंट अब इस दुनिया में नहीं हैं। दरअसल, कई दिनों तक बीमार और फिर लकवे के कारण उनका निधन हो गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: These contestants who were the part of bigg boss have left the world some have committed suicide and some have a heart attack
जेड गुडी - फोटो : सोशल मीडिया

जेड गुडी
हॉलीवुड रियलिटी शो बिग ब्रदर में नजर आ चुकी जेड गुडी ने भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। जेड गुडी ने साल 2009 में कैंसर के चलते अंतिम सांस ली थी।

विज्ञापन
TV: These contestants who were the part of bigg boss have left the world some have committed suicide and some have a heart attack
जयश्री रमैय्या - फोटो : सोशल मीडिया

जयश्री रमैय्या

बिग बॉस के कन्नड़ संस्करण का हिस्सा रह चुकीं जयश्री ने इसी साल मौत को गले लगा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयश्री लम्बे समय से डिप्रेशन का शिकार थीं, जिसके बाद उनके संदेहास्पद मौत की खबर सामने आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed