टीवी शो अनुपमा शुरुआत से ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में यह शो एक नंबर पर बरकरार है। होली के नशे में अनुज ने अनुपमा को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। दोनों की शादी के बारे में सुनकर बा और वनराज को बड़ा झटका लगा है। हालांकि अनुपमा ने भी अनुज से शादी का फैसला कर लिया है। अब फैंस को भी दोनों की शादी का इंतजार है। अब इस शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल अनुज और अनुपमा की शादी का सबसे पहला कार्ड वनराज को मिलने वाला है।
2 of 4
अनुपमा
- फोटो : social media
अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुपमा ने डांस स्टेज से अनुज से शादी की घोषणा कर दी है। इस बात को सुनकर काव्या, वनराज और बा बहुत नाराज हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं। लेकिन इस बात से किंजल, समर और देविका बहुत खुश हैं। इस शो के आगे के एपिसोड में दोनों की शादी की तैयारियां शुरु होने वाली है और कहानी में एक नया ट्विस्ट आने वाला है।
3 of 4
अनुपमा
- फोटो : social media
खबरों के मुताबिक शो के आने वाले एपिसोड में शादी की तैयारियों के दौरान पहला कार्ड अनुपमा के पहले पति वनराज को मिलने वाला है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बा दोनों की शादी के बारे में सुनकर बहुत नाराज हो जाती हैं और अनुपमा को शाह परिवार से बाहर कर देती हैं। आने वाले दिनों में एक बार फिर अनुपमा और अनुज एकसाथ रहते दिखाई दे सकते हैं।
4 of 4
अनुपमा शो
- फोटो : twitter
संडे को इस शो का महासंगम एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। जिसमें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' दोनों एपिसोड साथ दिखाए जाएंगे। ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई होने वाली है।