{"_id":"623deca981ab0e07a9322a6f","slug":"tv-show-anupama-vanraj-shah-will-get-first-card-of-anupama-and-anuj-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupama: टीआरपी की दौड़ में नंबर 1 पर बने शो में आने वाला है ट्विस्ट, वनराज को मिलेगा अनुपमा की शादी का पहला कार्ड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Anupama: टीआरपी की दौड़ में नंबर 1 पर बने शो में आने वाला है ट्विस्ट, वनराज को मिलेगा अनुपमा की शादी का पहला कार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 25 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुपमा शो
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो अनुपमा शुरुआत से ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में यह शो एक नंबर पर बरकरार है। होली के नशे में अनुज ने अनुपमा को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। दोनों की शादी के बारे में सुनकर बा और वनराज को बड़ा झटका लगा है। हालांकि अनुपमा ने भी अनुज से शादी का फैसला कर लिया है। अब फैंस को भी दोनों की शादी का इंतजार है। अब इस शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल अनुज और अनुपमा की शादी का सबसे पहला कार्ड वनराज को मिलने वाला है।
2 of 4
अनुपमा
- फोटो : social media
अनुपमा के आज के एपिसोड में अनुपमा ने डांस स्टेज से अनुज से शादी की घोषणा कर दी है। इस बात को सुनकर काव्या, वनराज और बा बहुत नाराज हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं। लेकिन इस बात से किंजल, समर और देविका बहुत खुश हैं। इस शो के आगे के एपिसोड में दोनों की शादी की तैयारियां शुरु होने वाली है और कहानी में एक नया ट्विस्ट आने वाला है।
3 of 4
अनुपमा
- फोटो : social media
खबरों के मुताबिक शो के आने वाले एपिसोड में शादी की तैयारियों के दौरान पहला कार्ड अनुपमा के पहले पति वनराज को मिलने वाला है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बा दोनों की शादी के बारे में सुनकर बहुत नाराज हो जाती हैं और अनुपमा को शाह परिवार से बाहर कर देती हैं। आने वाले दिनों में एक बार फिर अनुपमा और अनुज एकसाथ रहते दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुपमा शो
- फोटो : twitter
संडे को इस शो का महासंगम एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। जिसमें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' दोनों एपिसोड साथ दिखाए जाएंगे। ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।