पॉपुलर टीवी सीरियल्स में इन दिनों जोरदार ट्विस्ट्स और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। चाहे अनुपमा हो या फिर इमली या ये है चाहतें। मेकर्स रोजाना सीरियल्स में कुछ ना कुछ ऐसा मसालेदार ट्विस्ट ला रहे हैं कि दर्शक अगला एपिसोड देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस समय सीरियल्स में हाईवोल्टेज ड्रामे के साथ ऑनस्क्रीन जोड़ियों में जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। किसी सीरियल में कोई विलेन चाल चलने में लगा है, तो किसी शो में फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है आज के टॉप 5 सीरियल का अपडेट।
TV Serials Update: अनुपमा को लव गुरु कहेगा वनराज और मंदिर में मिलेंगे प्रीशा-रूद्र, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट
अनुपमा
सीरियल अनुपमा जिस तरह से टीआरपी की लिस्ट में ज्यादातर टॉप पर रहता है, उसी तरह सीरियल में भी हाईवोल्टेज ड्रामा हमेशा टॉप पर रहता है। इस समय पाखी और अधिक को लेकर एक के बाद एक जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जहां अधिक अनुपमा के समझाने के बाद भी पाखी से मिलने जाएगा, क्योंकि वह उसे फंसाना चाहता है। वहीं पाखी भी कॉलेज बंक करके अधिक से मिलती है और इसी दौरान अनुपमा के बाद वनराज भी रेस्टोरेंट पहुंच जाता है। जिसके बाद वह हमेशा की तरह अनु को खरी-खोटी सुनाएगा। साथ ही कहेगा कि मेरी बेटी को समझाने की बजाय तुम यहां लव गुरू बन रही हो। इसके बाद घर जाकर भी काफी हंगामा होता है।
ये है चाहतें
सीरियल 'ये है चाहतें' में इस समय अरमान की पूरी कोशिश कर रहा है कि प्रीशा की याददाश्त वापस न आए और इसके लिए वह उसे दवाइयां भी देता है। वहीं सारांश रूही को चेतावनी देगा कि अगर उसने रूद्र को प्रीशा के बारे में कुछ भी बताया तो वो उससे कभी बात नहीं करेगा। इतने में रूद्र भी वहां पहुंच जाता है, जिसके बाद सारांश एक बार फिर से उसके साथ बदतमीजी के साथ बात करता है। वहीं प्रीशा अकेली मंदिर चली जाती है क्योंकि अरमान ने ड्राइवर से मना किया है कि वो प्रीशा को लेकर कहीं भी न जाए। इसके बाद अचानक रूद्र भी उसी मंदिर में पहुंचेगा जहां प्रीशा है।
भाग्य लक्ष्मी
भाग्य लक्ष्मी के अगले एपिसोड में लक्ष्मी ऋषि को लेकर परेशान होती दिखाई देगी, कि वह आखिर कहां गया है और उसी समय उसे पंडित की कही बात याद आ जाती है, जिसके बाद वह उसे ढूंढने जाती है। उधर ऋषि और आयुष बलविंदर को पकड़ने निकल चुके हैं और ऋषि आयुष के मना करने पर भी बहुत तेज गाड़ी चलाता है। आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि लक्ष्मी कैसे समय रहते ऋषि को मारक दोष से बचाती है।
इमली
सीरियल इमली में के मौजूदा ट्रैक में नर्मदा को एक के बाद एक चाल चलते देखा जा रहा है। जहां पिछले एपिसोड में वह बेहोश इमली को किचन में छिपा देती है, वहीं उसने नकली एनजीओ वाली महिलाओं को भी बुलाया है, जो उस बच्ची को ले जाने आईं हैं, जिसे इमली उठाकर अपने साथ लेकर आई थी। वहीं इस दौरान इमली को इस बारे में कुछ भी नहीं पता है क्योंकि वह बेहोश है।