छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल्स में इन दिनों रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। लोग उन्हें देखकर अपना खूब मनोरंजन कर रहे हैं। टीवी के टॉप पांच सीरियल्स में आज के एपिसोड में खूब बवाल मचने वाला है, जो दर्शकों के दिमाग में इन सीरियल्स के लिए उत्सुकता बढ़ा देगा। हाल ही में जारी किए गए सीरियल्स के प्रोमो देखकर दर्शक इनमें धमाकेदार ट्विस्ट्स का अनुमान लगा रहे हैं। लेकिन आपको आज रात इनके प्रसारित होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि हम आपको आज की इनका रिटन अपडेट देने जा रहे हैं। आइए देखते हैं आज यानी 17 जून को सीरियल्स में क्या होने वाला है।
Top 5 Serials Updates: पाखी के बदले तेवर.....अक्षरा-अभिमन्यु में छिड़ी जंग, पढ़िए आज का टीवी अपडेट
अनुपमा
स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में आज रात एक धमाकेदार ट्रैक आने वाला है। आज के एपिसोड में भी पूरा फोकस बरखा भाभी पर ही होगा। इसके साथ ही वनराज और अनुपमा की बेटी पाखी गिरगिट की तरह अपना रंग बदलते हुए नजर आएगी। पार्टी में हुई बेइज्जती के बाद पूरा शाह परिवार वापस अपने घर आ चुका है लेकिन पाखी का दिमाग अभी भी वहीं पर है। पाखी फैसला करती है कि वह आधा दिन शाह हाउस और आधा दिन अपनी मां के बड़े घर में रहेगी। उसका यह फैसला किसी को भी नहीं भाता है। समर और काव्या उसको समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन बात नहीं संभलेगी। इसके बाद वनराज उसे जमकर खरी-खोटी सुनाता है। जहां शाह हाउस में पाखी तांडव मचा रही है, वहीं अनुज को बरखा भाभी पर शक होगा। वह बरखा को इशारों-इशारों में धमका देगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज आप देखेंगे कि अभि और अक्षरा हर्ष और मंजरी के मैटर को लेकर आपस में लड़ पड़ते हैं। दोनों अलग-अलग जाकर बैठ जाते हैं और पुरानी यादों में खो जाते हैं। दोनों साथ होकर भी साथ नहीं होते। अक्षरा घर जाने के लिए ऑटो करती है, जिसमें अभि भी आकर बैठ जाता है। इसके बाद वह उसे गोयनका हाउस छोड़कर चला जाता है। अक्षरा को अचानक देख सभी हैरान हो जाते है और पूछते हैं कि यहां कैसे..वो भी बिना बताए। अक्षरा कहती है कि वह सबसे मिलने आई है और पकौड़े खाने आई है। वहीं अभि घर में सबको बताता है कि अक्षरा का मन था घर जाने का..तो वो चली गई।
गुम है किसी के प्यार में
आज के एपिसोड की शुरुआत विराट के ऑफिस जाने से होती है। लेकिन निनाद विराट को बातचीत करने के लिए एक होटल लेकर जाता है, जहां वह विराट को समझाता है। इतने में ही वहां पाखी पहुंच जाती है और उन्हें वहां देखकर चौंक जाती है। पाखी को लगता है कि विराट और निनाद उसे वहां फैंसी कपड़ों में देखकर सवाल करेंगे। वह वहां से रोहन से मिले बिना ही जाने का फैसला करती है। विराट अपने पिता के साथ अपनी भावनाओं के बारे में बात करता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि साई और विराट लोरी गाते हैं और अपने बच्चे के लिए पालना तैयार करते हैं।
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की एक तरफ बन्नी दादा जी को फोन करके बताती है कि उनको कैसे उसकी बेगुनाही का सबूत मिलेगा। तो वहीं दूसरी तरफ युवान के पिता यह फैसला करते हैं कि उन्हें युवान की शादी जल्द से जल्द कर देनी चाहिए। इस बात को सुनकर युवान और दादी दोनों परेशान हो जाते हैं।