फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: शाह परिवार पर टूटेगा दुखों का पहाड़, हादसे में मौत के बाद शो को अलविदा कहेगा यह मुख्य किरदार!

Thu, 16 Jun 2022 06:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 16 Jun 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Anupamaa: Nidhi Shah Aka Kinjal to Quit Rupali Ganguali Show for new project with Mohsin Khan
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन शो 'अनुपमा' हर हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में टॉप तीन में बना रहता है। हाल ही में शो में 'अनुपमा' की दूसरी शादी हुई है, जिसके बाद से शो में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रहे हैं। वहीं, अब शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही एक मुख्य किरदार शो को अलविदा कहने वाला है।

Anupamaa: Nidhi Shah Aka Kinjal to Quit Rupali Ganguali Show for new project with Mohsin Khan
निधि शाह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, खबरें आ रही हैं कि 'अनुपमा' में किंजल का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री निधि शाह जल्द शो को छोड़ सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले कुछ एपिसोड में किंजल की मौत हो जाएगी। किंजल का किरदार निभाने वाली निधि शाह शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा हैं और उन्हें छोटी अनुपमा कहकर भी बुलाया जाता है।

Anupamaa: Nidhi Shah Aka Kinjal to Quit Rupali Ganguali Show for new project with Mohsin Khan
निधि शाह - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले एपिसोड में किंजल का कार एक्सीडेंट हो जाएगा, जिसके बाद डॉक्टर का कहना होगा कि बच्चे या मां में से एक को ही बचाया जा सकता है। इसके बाद किंजल की हालत बहुत नाजुक हो जाएगी और परिवार को किसी एक को चुनना होगा। अब अगर शो में किंजल की मौत हो जाती है तो इससे फैंस को झटका लगने वाला है। अब आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि मेकर्स क्या ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa: Nidhi Shah Aka Kinjal to Quit Rupali Ganguali Show for new project with Mohsin Khan
निधि शाह (किंजल) - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'अनुपमा' से पहले भी निधि शाह कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। यहीं नहीं वह ‘मेरे डैड की मारूती’ और ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ फिल्म में नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि निधि के हाथ एक बड़ा शो लगा है, जिसमें वह मोहसिन खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि इन खबरों पर निधि की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed