मनोरंजन की बात हो तो बड़े पर्दे की तरह ही छोटा पर्दा भी हमेशा से ही दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल देखना पसंद करते हैं। वह अक्सर सीरियल की कहानियों से अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं, जिसके कारण दर्शक बेसब्री से अगले एपिसोड का इंतजार हैं। ऐसे में हम आपके लिए समय से पहले ही टीवी सीरियल्स के एपिसोड का अपडेट लेकर आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं अनुपमा से लेकर ये हैं चाहते तक आज किस सीरियल में क्या होने वाला है...........
TV Serials Updates: बरखा को चेतावनी देगा अनुज..रोमांटिक हुए ऋषि और लक्ष्मी, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
अनुपमा
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो 'अनुपमा' में आज जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि कपाड़िया मेंशन में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पाखी वनराज के साथ घर लौट जाती है। लेकिन वह अनुपमा पर आरोप लगाती है। इसके साथ ही वनराज और पाखी के घर लौट जाने के बाद अनुज बरखा और अधिक को अनुपमा के बच्चों के लिए फैसला लेने के लिए साफ मना कर देता है। वह कहता है कि वे दोनों इसे एक तरह की चेतावनी ही समझें। शाह हाउस जाकर एक बार फिर वनराज पाखी से बात करता है। अब देखना यह होगा की पाखी को वनराज की बात समझ आती है या नहीं।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रुद्राक्ष भगवान के सामने अपनी पत्नी प्रीशा के लिए पूजा करता है। वह चाहता है कि प्रीशा जल्द से जल्द उसके पास आ जाए। पूजा खत्म करने के बाद वह अपने प्लान को आगे बढ़ाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा के ऊपर उसके करियर पर ध्यान न देने के लिए बहुत गुस्सा करता है। अक्षरा उसे समझाने की कोशिश करती है कि वह ऐसा सिर्फ और सिर्फ अभि की सेहत और अपने मन की शांति के लिए कर रही है। लेकिन अभि उसकी कोई भी बात नहीं सुनता। इसके बाद डॉक्टर्स अभिमन्यु की सेहत को लेकर एक बहुत बड़ा खुसाला करते हैं।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा होने वाला है। भवानी के मना करने के बाद भी सई चौहान निवास के बाहर पड़ोसियों को इक्ट्ठा कर पाखी से पेपर्स साइन कराने के लिए वोटिंग कराती है। सई की हरकत को देख परिवार वाले के साथ विराट को भी शॉक लगता है। मना करने के बाद भी सई नहीं रुकती है, जिसकी वजह से विराट उससे गुस्सा होकर वहां से चला जाता है।