15 अगस्त को हमारे देश को आजादी मिली थी। उस वक्त आजादी गुलामी से मिली थी। इस आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। आजादी की सालगिरह पर पूरा देश जश्न में डूबा है। इस खास मौके पर छोटे परदे के तमाम सितारों ने भी इस मौके पर अपने उद्गार व्यक्त किए और बताया कि आजादी उनके लिए क्या मायने रखती है।
टीवी सितारों ने बताए स्वतंत्रता के मायने, बोले- 'सबको हो आजादी का एहसास, तभी पूरी होगी आजादी की बात'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजवीर सिंह: मन की अवस्था है आजादी
राजवीर सिंह बताते हैं कि स्वतंत्रता सिर्फ मन की एक अवस्था है। रूढ़िवादी सोच से हटकर कुछ करना ही स्वतंत्रता है। जिस तरह से हमने खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करना शुरू कर दिया है चाहे वह माध्यम जो भी हो जैसे राइटिंग, फिल्म, कला या संगीत। खुलकर अपनी बात को सबके समक्ष रखना और खुलकर कोई बात बोलना ही आज़ादी है।
हेली शाह: जिम्मेदार नागरिक बनना जरूरी
स्वतंत्रता बहुत जिम्मेदारी के साथ आती है। केवल जिम्मेदार नागरिक को शिकायत करने का अधिकार होना चाहिए। अगर आप राह चलते कचरा फ़ेंक देते हैं, पान थूंक देते हैं या सरकारी संपत्ति को हमेशा नुकसान पहुंचाते रहते हैं तो आप अच्छे नागरिक नहीं हैं। हमारे देश के युवाओं को पहले अपने देश के लिए और फिर खुद के लिए जिम्मेदार होने की जरूरत है।
शरद मल्होत्रा: महिलाओं के मन से डर निकलना जरूरी
शरद मल्होत्रा के अनुसार मेरे बचपन के दिनों में मेरे लिए स्वतंत्रता दिवस का मतलब केवल छुट्टी का दिन था। सुबह मैं पिताजी के साथ परेड देखता था और सभी के लिए खुद छोटे झंडे बनाता था। स्वतंत्रता तब होगी जब महिलाओं को शाम होनेपर उन्हें डराया नहीं जाएगा कि घर जाओ रात हो गई है। उन्हें उनके मन के अनुसार कपड़े पहनने की आज़ादी होगी, उन्हें देर शाम घर से निकलने से पहले किसी प्रकार का डर नहीं होगा। मुझे लगता है कि सभी पुरुषों को भी यह एहसास होना चाहिए कि उन्हें महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, जिसके बाद ही हम कह सकते हैं कि हम सभी स्वतंत्र हैं।
यशा रुघानी: बड़े होने पर समझ आया इस दिन का महत्व
यशा रुघानी बताती हैं कि मुझे अपने बचपन के दिन अब भी याद हैं जब हम स्वतंत्रता दिवस को प्यार करते थे क्योंकि इसका हम सभी के लिए छुट्टी था, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े हुए मैंने इस दिन के महत्व को समझना शुरू कर दिया। हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने एक स्वतंत्र भारत के लिए कितना संघर्ष किया है। आज यह एक ऐसा दिन बन गया है जो हमारे देश में सकारात्मक दृष्टिकोण और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है।