फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस के पिता को कराया गया आईसीयू में भर्ती, घर में अचानक हो गए थे बेहोश

Wed, 14 Aug 2019 08:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
tv actress shweta gulati father admitted in icu
shweta gulati - फोटो : social media
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता गुलाटी ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है । उन्होंने 'शगुन', 'दिल मिल गए', 'रीमिक्स' और 'इश्क की घंटी' जैसे कई हिट शो में काम किया है । इन दिनों श्वेता निजी जिंदगी में मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं । दरअसल, श्वेता के पिता आईसीयू में भर्ती हैं और जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं । इस बारे में श्वेता ने ही जानकारी दी है । 
tv actress shweta gulati father admitted in icu
shweta gulati - फोटो : social media
श्वेता ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए बताया, '9 अगस्त को मेरे पिता घर पर अकेले थे और मैं रिहर्सल कर रही थी । वह अचानक बेहोश हो गए । मेरी मम्मी ठाणे में मेरे पिता के साथ रहती हैं और मैं अंधेरी में रहती हूं। मैं एक प्ले (अनन्या) में बिजी हूं। इस कारण मैंने अपनी मम्मी को अपने पास बुला लिया था।'
tv actress shweta gulati father admitted in icu
shweta gulati - फोटो : social media
'शाम 7 बजे मेरी मम्मी ने पापा को कई कॉल की लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जब मेरे पिता ने फोन उठाया तो उन्होंने कहा कि रामा को कॉल करो। रामा हमारे दोस्त और पड़ोसी हैं, मेरी मम्मी ने उन्हें फोन किया। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो मेरे पिता की हालत काफी खराब थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
tv actress shweta gulati father admitted in icu
shweta gulati - फोटो : social media
'हमारे पड़ोसी जब उन्हें अस्पताल ले गए तो पता चला कि उन्हें स्ट्रोक आया है । इसके बाद तुरंत उनकी सर्जरी करवानी पड़ी । मुझे इस बारे में तब पता चला जब मैं घर लौटी । मेरी बहन मेरा इंतजार कर रही थी। मेरी मम्मी पहले ही अस्पताल चली गई थीं और मैं भी वहां पर पहुंची।' 
विज्ञापन
tv actress shweta gulati father admitted in icu
shweta gulati
'डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन हो गया है लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। इस कारण अभी वो कुछ नहीं कह सकते हैं। 10 अगस्त को मेरा प्ले था और ऐसे में परफॉर्म करना मुश्किल लग रहा था । तब प्रोड्यूसर ने मुझसे पूछा कि क्या शो कैंसिल कर दें लेकिन मैंने मना कर दिया और काफी भारी दिल से इसमें परफॉर्म किया।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed