फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन से सामने आईं सारा के बेबी शावर की तस्वीरें, शादी के 10 साल बाद मिलेगी मां बनने की खुशी

Sat, 15 Jun 2019 03:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Jun 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
tv actress sara arfeen khan baby shower in london
sara arfeen khan - फोटो : social media

सीरियल 'लव का है इंतजार' फेम एक्ट्रेस सारा अरफीन खान फिलहाल प्रेग्नेंट हैं। सारा परिवार के साथ इन दिनों लंदन में हैं जहां उनका बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया गया। सारा के बेबी शावर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनके साथ परिवार के सदस्य और दोस्त नजर आ रहे हैं।

tv actress sara arfeen khan baby shower in london
sara arfeen khan - फोटो : social media

सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बेबी शावर सेलिब्रेट करना खुशियों को एंजॉय करना है जहां दोस्त और परिवार के सदस्य इकट्ठे होते हैं। होने वाली मां को सभी ढेर सारे शुभकामनाएं और गिफ्ट्स देते हैं। किसी भी औरत की जिंदगी का ये सबसे खूबसूरत पड़ाव है। मैं आज के दिन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।'

tv actress sara arfeen khan baby shower in london
sara arfeen khan - फोटो : social media

सारा आगे लिखती हैं कि 'इस खूबसूरत पल का हिस्सा बनने के लिए सभी दोस्तों का शुक्रिया। साथ ही मेरे परिवार के लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने इतने बेहतरीन तरीके से सबकुछ अरेंज किया।' बता दें कि सारा जुलाई में बच्चे को जन्म देंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A “Baby Shower” is a happy custom where friends and family come together and shower mum-to-be with lots of presents and lovely wishes. It’s a beautiful phase in a woman’s life and I’m very grateful for this day. Thanking my friends for being a part of my best moments and special thanx to my beautiful family for organising such a lovely baby shower. Lots of love to @seraphinematernity for this beautiful lace maternity gown that just made my day! Thank you @sandras.point.of.view and @p.b_photography22 for capturing my most beautiful moments. . . . #love #happy #maternitystyle #maternityfashion #instastyle #picoftheday #pregnancyfashion

A post shared by Sara Arfeen Khan (@saraarfeenkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
tv actress sara arfeen khan baby shower in london
sara arfeen khan - फोटो : social media

तस्वीरों में सारा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस दौरान इन्होंने पर्पल कलर का गाउन पहना था। खुले बालों में उन्होंने टियारा पहना। साथ ही न्यूड मेकअप उनके लुक को परफेक्ट कर रहा था। सारा फरवरी से ही लंदन में हैं। शादी के 10 साल बाद वो मां बनने जा रही हैं। साल 2009 में उन्होंने अरफीन खान के साथ शादी की थी।

विज्ञापन
tv actress sara arfeen khan baby shower in london
sara arfeen khan - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा को सीरियल जमाई राजा से खूब प्रसिद्धि मिली। सीरियल के साथ उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया। सारा टोटल सयापा में दिख चुकी हैं। इसमें अली जफर और यामी गौतम की मुख्य भूमिका थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed