{"_id":"5d0470bd8ebc3e680c2e8291","slug":"rashmi-desai-trolled-after-calling-doctor-s-boring","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स को बोरिंग बता कर ट्रोल हो गई टीवी एक्ट्रेस, यूजर बोला- प्लास्टिक सर्जरी गूगल नहीं करता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डॉक्टर्स को बोरिंग बता कर ट्रोल हो गई टीवी एक्ट्रेस, यूजर बोला- प्लास्टिक सर्जरी गूगल नहीं करता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
एक अपकमिंग टीवी शो के इवेंट में पहुंची टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का डॉक्टर्स पर बयान आया है। एक शो की लॉन्चिंग के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें डॉक्टर्स बहुत बोरिंग लगते हैं। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गई हैं।
Trending Videos
2 of 5
कहां हम कहां तुम की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल रश्मि देसाई अपकमिंग टीवी शो 'कहां हम कहां तुम' के एक इवेंट में पहुंची। शो डॉक्टर्स के वर्क लाइफ और उनकी पर्सनल लाइफ से कनेक्टिड थीम पर है। ऐसे में एक सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा- दरअसल मुझे डॉक्टर्स बहुत बोरिंग लगते हैं। मेरे परिवार में डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर आदि कई पेशे के लोग हैं। लेकिन जब भी उनके साथ बात करने बैठों तो बातचीत बहुत बोरिंग हो जाती है। क्योंकिं सभी का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अलग होता है।'
रश्मि देसाई के वीडियो पर कमेंट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर्स को बोरिंग कहने के साथ ही रश्मि ट्रोल होना शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- वो क्या है न डॉक्टर्स के पास समझदार लोग बैठते हैं। तुम्हारे जैसे मूर्ख लोग तो बोर होंगे ही, तो तुम डॉक्टर मशहूर गुलाटी के पास जाकर बैठो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- डॉक्टर होना तैयार होकर माइक पर कुछ भी अनाप शनाप बोलने जैसा नहीं है। मूर्खता की हद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मि देसाई के वीडियो पर कमेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- तुम्हें डॉक्टर्स की वेल्यू नहीं पता है इसलिए नेशनल टीवी पर ऐसे कमेंट दे रही हो। सर्जरी कराने इनके पास ही जाती हो।
विज्ञापन
5 of 5
रश्मि देसाई के वीडियो पर कमेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- हां हम बोरिंग होते हैं, वरना तुम्हारा इलाज कौन करता ? और हां मैं प्लास्टिक सर्जरी के बारे में तो भूल ही गई, जिसकी दम पर तुम लोग खूबसूरत दिखते हो, वो गूगल नहीं करता है। तो इसलिए इस पेशे के बारे में कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचो। पहले ऐसी बातें करेंगे और फिर किसी डॉक्टर से ही शादी कर लेंगी, क्योंकि जीवन में स्थिरता भी तो चाहिए।' वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है- आप किसी को उसके प्रोफेशन से कैसे जज कर सकते हैं ? काफी रूढ़ीवादी सोच है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।