फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनी टीवी के अगले सीरियल में मां का किरदार निभाएगी ये टीवी एक्ट्रेस

Mon, 06 Nov 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 06 Nov 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
TV Actress Rati Pandey will be seen playing the character of Porus mother
Rati Pandey
सोनी टीवी के अगले सीरियल में जल्द ही दर्शको को एक जवान और खूबसूरत मां पर्दे पर तलवारबाजी करती दिखाई देने वाली है। दरअसल जल्द ही अगले सीरियल में 'पोरस' की मां का किरदार निभाने के लिए सोनी टीवी ने रति पांडे को चुना है। 


पढ़ें- 'कहानी घर घर की' पल्लवी 6 साल बाद लौटेंगी छोटे पर्दे पर, दिखेंगी मां के रोल में
 
TV Actress Rati Pandey will be seen playing the character of Porus mother
Rati Pandey

रति से जब इस रोल के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि,'18 से 20 साल की किसी भी लड़की के लिए बड़ी उम्र के रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है। लोगों को अक्सर लगता है कि अपनी उम्र से बड़े रोल करने पर भविष्य में उन्हें काम मिलने की संभावनाओं को कम कर देता है। उनका मानना है कि एक बार उनके नाम के आगे 'मां' का टैग अगर लग जाएगा तो उन्हें बाद में अच्छे रोल नहीं मिलेंगे।

TV Actress Rati Pandey will be seen playing the character of Porus mother
Rati Pandey

रती कहती हैं,'मुझे ऐसे लोगों की सोच पर काफी दुख होता है। सच कहूं तो जब मुझे ये रोल ऑफर किया गया था तो शुरुआत में मुझे भी थोड़ा डर जरूर लगा था। रति ने कहा, शो के प्रोडूसर सिद्धार्थ तिवारी से जब उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उन्हें उनकी उम्र से बड़े रोल ही करने को देते हैं तो इस पर सिद्धार्थ तिवारी का कहना था कि, रति तुम मां जैसी बिल्कुल नहीं लगती, इस शो में भी आप बहुत खूबसूरत लगोगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress Rati Pandey will be seen playing the character of Porus mother
Rati Pandey

रति ने बताया कि इस शो के लिए उन्हें घोड़ा चलाने से लेकर तलवार बाजी तक की ट्रेनिंग लेनी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि मैंने इस शो के लिए अपने सारे स्टंट खुद किए हैं। रति ने बताया कि बचपन में वो पटाखों से दूर रहती थी लेकिन इस शो की शूटिंग के लिए अब यहां सेट के सेट जला दिए जाते हैं। रति ने बताया कि इस सीरियल के लिए उन्हें सेट पर 25 किलो के गहने पहनने पड़ते हैं। साथ ही उन्हें अपने रोल के लिए 2 से ढाई घंटे का वक्त मेकअप के लिए लगता है।       

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed