टीवी पर सीरियल 'कहानी घर घर की' में पल्लवी का किरदार निभाकर फेमस हुई श्वेता कवात्रा 6 साल बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। खबरों की मानें तो श्वेता को सीरियल 'इक्यावन' में प्राची तहलान की मां के रोल के लिए एप्रोच किया गया है।
पढ़ें- डांस इंडिया डांस की होस्ट का इस बॉलीवुड एक्टर पर आया दिल, क्या करेंगी दीपिका
सीरियल के निर्माता मां की भूमिका के लिए किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में थे जिसकी लम्बाई अच्छी हो और श्वेता इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं।फिलहाल श्वेता को इस रोल के लिए संपर्क किया गया है।
अगर श्वेता इस रोल के लिए हां कर देती हैं तो छह साल बाद टीवी पर उनकी वापसी होगी। हालांकि, श्वेता से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि फिलहाल उन्हें इस तरह के किसी धारावाहिक और उनके रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।