टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका देसाई खान के पति और अभिनेता इम्तियाज खान का 15 मार्च को निधन हो गया। इम्तियाज खान अभिनेता अमजद खान के भाई थे। कृतिका और इम्तियाज की एक बेटी आयशा है। इम्तियाज के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर उनके साथी कलाकारों ने उन्हें पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी।
तीन दिन पहले हुआ था पति का निधन, अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर कर लिखा- '..हम जल्दी दोबारा नहीं मिलते'
वहीं अब अभिनेत्री कृतिका देसाई ने भी अपने पति के निधन के बाद उन्हें याद किया है। अभिनेत्री ने पति की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। कृतिका ने अपनी पोस्ट में पति को फ्रेंड, लवर और गाइड बताया है। कृतिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कृतिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पति के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे दोस्त, मेरे फिलोस्फर, गाइड और लवर... अल्लाह हाफिज, जब तक हम जल्दी दोबारा नहीं मिलते। पोस्ट के साथ साझा की हुई तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
My friend, philosopher, guide and lover.....ALLAH HAFIZ....Till we meet again...soon.....
A post shared by Kruttika Desai🌟 (@kruttika_desai) on
15 मार्च को जैसे ही इम्तियाज के निधन की खबर आई थी। वैसे ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया था। फैन्स ने भी इम्तियाज के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की थी। साथ ही सभी ने कृतिका को हिम्मत भी दी थी। बता दें कि इम्तियाज हलचल, यादों कि बारात और प्यारा दोस्त जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
बात करें कृतिका के वर्कफ्रंट की तो कृतिका मेरे अंगने में, बुनियाद, उतरन, चंद्रकांता, शक्ति अस्तित्व के अहसास की और जीजी मां जैसे टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं। कृतिका को असल पहचान टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' से मिली थी। इस सीरियल में कृतिका ने अपनी उम्र से ज्यादा उम्र की महिला का किरदार निभाया था। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।