टीवी की मशहूर अदाकारा चारू असोपा इन दिनों पति राजीव सेन के साथ तलाक को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी चारू और बेटी जियाना से मुलाकात की, क्योंकि जियाना की तबीयत काफी खराब थी। लेकिन हाल ही में चारू असोपा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद चारू को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि तलाक की चर्चा के बीच वह सिंदूर क्यों लगाकर घूम रही हैं।
Charu Asopa: मांग में सिंदूर लगाने को लेकर ट्रोल हुईं चारू असोपा, यूजर्स ने कहा- नौटंकी
हाल ही में चारू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है और बालों में गजरा लगाया है। उन्होंने गोल्ड की ज्वैलरी, हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं और मांग में सिंदूर लगाकर अपने लुक को पूरा किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- '9वें महीने के जन्मदिन की बधाई मेरे लव और जिंदगी। मेरी लाइफ में आने के लिए और इसे खूबसूरत बनाने के लिए धन्यावाद। आई लव यू माय जान।
अभिनेत्री की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग चारू को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने अभिनेत्री को ड्रामेबाज बताया तो वहीं एक शख्स ने कहा कि जब, 'रिश्ता टूट चुका है तो मांग में सिंदूर लगा के क्यों घूम रही है'...सब ड्रामा है। एक अन्य शख्स ने कहा- जब रिश्ता ही नहीं रखना है तो इसने सिंदूर क्यों लगाया है...सो सॉरी राजीव और जियाना।
चारू असोपा के इस पोस्ट पर सुष्मिता सेन ने भी लाइक किया है। इससे पहले चारू असोपा भी सुष्मिता सेन के पोस्ट लाइक कर चुकी हैं। हाल ही में ललित मोदी और सुष्मिता सेन के अफेयर को लेकर सुष्मिता को ट्रोल किया गया था, तब चारू ने सुष्मिता को सपोर्ट किया था।