फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sudesh Lehri: कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अपनी शादी को बताया 'हेट मैरिज', पॉडकास्ट में खोले पत्नी के कई राज

Tue, 02 Aug 2022 04:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 02 Aug 2022 04:36 PM IST
सार


 

विज्ञापन
sudesh lehri talked about his hate marriage with wife mamta in manish paul podcast
सुदेश लहरी, ममता लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन सुदेश लहरी को अपने अभिनय और खुशमिजाज अंदाज की वजह से जाना जाता है। ये अभिनेता कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी नजर आ चुके हैं। वह अक्सर लोगों को हंसाते रहते हैं। इसके अलावा भी उन्हें लोगों को कई मौकों पर हंसाया है। हाल ही में सुदेश लहरी ने अपनी 'हेट मैरिज' पर भी खुलासा किया है। सुदेश ने बताया कि उनकी शादी 16 साल की उम्र में ही हो गई थी। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपनी पत्नी से कोई प्यार नहीं था। 

sudesh lehri talked about his hate marriage with wife mamta in manish paul podcast
सुदेश लहरी - फोटो : Twitter-@sudesh_lehri

हाल ही में सुदेश लहरी, मनीष पॉल के एक पॉडकास्ट में गए थे। इस दौरान मनीष पॉल ने उनसे पूछा कि उनकी शादी हेट मैरिज थी या लव। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि 'हेट मैरिज'। कॉमेडियन ने बताया कि जब वह 16 साल के थे तभी उनकी शादी हो गई। उन्होंने आगे बताया कि उनकी पत्नी को अंग्रेजी बिल्कुल भी समझ नहीं आती है, इसके अलावा उनको घर में मजाक करने की भी अनुमति नहीं है।

sudesh lehri talked about his hate marriage with wife mamta in manish paul podcast
सुदेश लहरी - फोटो : Twitter-@sudesh_lehri

सुदेश लहरी ने आगे बताया कि जब भी मुझे गुस्सा आता है, तो मैं फ्रस्टेट हो जाता हूं और ऐसे में मेरी अंग्रेजी निकल जाती है। और पत्नी को कुछ समझ नहीं आता और मुझे मेरी हेट मैरिज पर गर्व है। क्योंकि मुझे लगता है कि हेट मैरिज ज्यादा चलती है। सुदेश का कहना है कि उस समय पत्नी ममता उन्हें फ्री में मिल गई थीं। आज के जमाने में कितना खर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sudesh lehri talked about his hate marriage with wife mamta in manish paul podcast
सुदेश लहरी - फोटो : Twitter-@sudesh_lehri

कॉमेडियन सुदेश लहरी ने कहा जब मैंने शादी की थी, तो मैं बहुत छोटा था और ऑर्केस्ट्रा में था, इसलिए लोगों ने सोचा कि मेरी शादी कहीं और हो सकती है। पत्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- मैंने उसे एक शादी में देखा था, वह हमारी जान-पहचान में थी। जब किसी ने कहा कि मैं कहीं और शादी कर सकता हूं तो मैं बहुत परेशान हो गया और कहा कि मैं तो इसी से शादी करूंगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed