फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Usha Uthup expressed grief on Russia Ukraine war said musicians should unite to give strong message against it

Usha Uthup: रूस-यूक्रेन युद्ध पर उषा उत्थुप ने जताया दुख, कहा- इसके खिलाफ संगीतकारों को एकजुट होना चाहिए

Sun, 15 Jan 2023 09:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 15 Jan 2023 09:13 PM IST
सार

उषा उत्थुप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर दुख जताते हुए कहा कि संगीतकार शांति दूतों की भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
Usha Uthup expressed grief on Russia Ukraine war said musicians should unite to give strong message against it
उषा उत्थुप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पॉप गायिका उषा उत्थुप ने आज रविवार को कहा कि दुनिया भर के संगीतकारों को युद्ध और संघर्ष के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए एकजुट होना चाहिए। इसके साथ ही उषा उत्थुप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर भी दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

दरअसल, उषा उत्थुप ने एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल में शिरकत की थी। यहां उषा उत्थुप ने अपने यूरोप की यात्रा के दिनों को याद करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेनियन दोनों ने उनके 'डार्लिंग आंखों से आंखें चार करने दो' गाने का आनंद लिया था। इसमें उषा उत्थुप ने स्थानीय शब्दों को गीत के बोल में पिरोकर गया था। बता दें कि, फिल्म 'सात खून माफ' का गाना रूसी मार्चिंग गाना 'कलिंका' का से मिलता जुलता है।
विज्ञापन

गायिका उषा उत्थुप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर अपना दुख जताते हुए कहा कि संगीतकार शांति दूतों की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'दुनिया के सभी संगीतकारों को एकजुट होकर युद्ध और संघर्ष के खिलाफ शांति के लिए कुछ करना चाहिए। हम पहले दुनिया के नागरिक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान उषा उत्थुप ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में साल 1969 में शहर के पार्क स्ट्रीट पर ट्रिनकास रेस्तरां में उन्होंने एक गाना गाया था। वहां बहुत सारे लोग मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने गाना शुरू किया तो सबने उन्हें स्वीकार किया और उनकी सराहना की। इसके साथ ही उषा ने अपने करियर में पति की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, 'उन्होंने मुझे बढ़ने दिया। उड़ने  दिया। मुझे मजबूत परिवार का समर्थन मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed