फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey Singh New Album out Rapper Singer talks About His mental health Says I Prayed For Death Every Day Night

Honey Singh: 'जो बीमारी मुझे हुई, वो मेरे दुश्मन को भी न हो...हर दिन मौत की दुआ करता था' बोले- हनी सिंह

Sun, 15 Jan 2023 02:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Jan 2023 02:55 PM IST
सार

बातचीत के दौरान हनी सिंह ने जिक्र किया की इस बीमारी की वजह से उनकी नींद चली गई और वो शराबी बन गए।

विज्ञापन
Honey Singh New Album out Rapper Singer talks About His mental health Says I Prayed For Death Every Day Night
Honey Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह ने लंबे ब्रेक के बाद दमदार वापसी की है। उनका नया एल्बम हनी 3.0 रिलीज हो गया। बता दें कि वर्ष 2016 में अचानक ब्रेक लेकर हनी सिंह ने अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया था। एक्टर ने सेहत संबंधी वजहों से ब्रेक लिया था। हाल ही में उन्होंने अपनी बीमारियों पर खुलकर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह हर दिन अपनी मरने की दुआ करते थे।

विज्ञापन

Honey Singh New Album out Rapper Singer talks About His mental health Says I Prayed For Death Every Day Night
Honey Singh - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान हनी ने जिक्र किया की इस बीमारी की वजह से उनकी नींद चली गई और वो शराबी बन गए। हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने कहा कि उन्हें एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजें कभी नहीं हुई थीं, जिस कारण बीमारी का पता चलने में ही दो साल का समय लगा और फिर इलाज के लिए सही डॉक्टर मिलने में तीन साल लग गए। हनी सिंह ने यह भी कहा कि म्यूजिक से इतना लंबा ब्रेक लेने की वजह उनकी यही बीमारी थी। 
TMKOC: तारक मेहता में वापस आ रही हैं 'टप्पू की मम्मी', 'दयाबेन' ने पोस्ट साझा कर दिए संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन

Honey Singh New Album out Rapper Singer talks About His mental health Says I Prayed For Death Every Day Night
Honey Singh - फोटो : सोशल मीडिया

हनी सिंह ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है, जिसके बहुत सारे वेरिएशन हैं। इसके बहुत सारे रंग हैं, एंग्जायटी और डिप्रेशन कुछ भी नहीं हैं। वो एक सर्दी जुखाम है। मुझे मेंटल हेल्थ का कोविड 19 हुआ था। इसे साइकोटिक सिमटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर बोलते हैं। बहुत खतरनाक चीज है। किसी को भी न हो, मेरे दुश्मन को भी नहीं। मैं दिन-रात मौत की दुआ करता था।'
45.14 कैरेट का नीलम..993 स्टोन..जानें करोड़ों की कीमत वाले मिस यूनिवर्स क्राउन की खासियत

विज्ञापन

Honey Singh New Album out Rapper Singer talks About His mental health Says I Prayed For Death Every Day Night
Honey Singh - फोटो : सोशल मीडिया

पर्सनल लाइफ की बात करें तो हनी सिंह ने बीते वर्ष ही मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को दिल्ली के इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में मिलवाया था। वहीं 2022 में टीना ने हनी सिंह के पेरिस ट्रिप म्यूजिक वीडियो में काम किया था। मीडिया बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया कि वो टीना से मार्च में मिले थे। साथ ही हनी सिंह ने यह भी खुलासा किया कि टीना को अपनी लाइफ में लाने के लिए उन्हें महीनों तक टीना का पीछा करना पड़ा था। जब उन्होंने टीना को देखा तो उन्हें लगा कि टीना उनके लिए ही बनी हैं। बता दें कि हनी सिंह की पहली शादी 2011 में शालिनी तलवार से हुई थी। मगर 2021 में दोनों का तलाक हो गया। 
Shehnaaz Gill: पैपराजी पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, बोलीं- चुप हो जाओ...अपमान है ये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed