फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Stars: मोहब्बत में बेवफा हो गए ये सितारे, पहले पार्टनर ने लगाया धोखेबाजी का आरोप

Wed, 16 Aug 2023 06:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Aug 2023 06:08 PM IST
सार


 

विज्ञापन
tv actors who caught red handed while cheating their partner avinash sachdev sharad malhotra ejaz khan
सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे के कई ऐसे कलाकार हैं, जिनको अभिनेता के रूप में लोग बहुत पसंद करते हैं। भले ही ये सितारे पर्दे पर बेहतरीन हों, लेकिन वह निजी जिंदगी में अपने पार्टनर के लिए सही साबित नहीं हुए। दरअसल बॉलीवुड और टीवी इंटस्ट्री दोनों में रिश्ते बनने में और बिगड़ने में बिल्कुल भी देर नहीं लगती है। कई बार तो सितारों की कुछ ही सालों में शादियां टूट जाती है और कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी सितारों के रिश्ते शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने पार्टनर को धोखा दिया और रंगे हाथ पकड़े गए।

tv actors who caught red handed while cheating their partner avinash sachdev sharad malhotra ejaz khan
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

करण सिंह ग्रोवर
इस लिस्ट में पहला नाम करण सिंह ग्रोवर का है। करण सिंह ग्रोवर पर एक नहीं कई पार्टनर को धोखा देने का अरोप लगा है। करण की पहली शादी श्रद्धा निगम से केवल 10 महीने ही चली थी। श्रद्धा के साथ रहते ही करण कोरियोग्राफर निकोल के साथ अफेयर करने लगे थे। इसके बाद करण ने जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की लेकिन इस शादी में रहते हुए ही वह एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्यार में पड़ गए और जेनिफर से अलग हो गए। बिपाशा ने करण ने तीसरी शादी की है।

tv actors who caught red handed while cheating their partner avinash sachdev sharad malhotra ejaz khan
अविनाश सचदेव

अविनाश सचदेव
अविनाश पर रुबीना दिलैक कई बार धोखा देने का आरोप लगा चुकी हैं। रुबीना के साथ रहते अनिवाश ने शामली देसाई से शादी कर ली थी और शामली से अलग होने के बाद उन्होंने पलक पुरसवानी संग सगाई कर ली। हालांकि अब पलक से भी इनका ब्रेकअप हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tv actors who caught red handed while cheating their partner avinash sachdev sharad malhotra ejaz khan
करण पटेल - फोटो : Instagram

करण पटेल
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अंकिता भार्गव से शादी करने से पहले करण पटेल काम्या पंजाबी के साथ बहुत ही सीरियस रिलेशनशिप में थे और उन्होंने काम्या से शादी करने का वादा तक किया था। लेकिन काम्या तब हैरान रह गई जब उन्हें पता चला कि करण ने उनसे बिना उसे बताए रिश्ता तोड़ लिया है और अब वो अंकिता भार्गव के साथ अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं। वहीं, शादी के बाद अंकिता और करण एक साथ काफी खुश है।

विज्ञापन
tv actors who caught red handed while cheating their partner avinash sachdev sharad malhotra ejaz khan
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan

एजाज खान
एजाज खान कभी अनीता हसनंदानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन अचानक उनके अलग होने की खबर आई थी। अनीता के साथ हुए ब्रेकअप पर एजाज ने एक शो में कबूल किया था कि उन्होंने सब कुछ खराब किया था और अंकिता को चीट किया था। इस बात का उन्हें हमेशा पछतावा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed