मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने बीते दिन 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। दरअसल, एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अब एक विजेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने भारी वोटों के साथ बिग 'बॉस ओटीटी 2' जीतकर ट्रॉफी उठाई और 25 लाख रुपये अपने नाम किए। एल्विश ने यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को फाइनल में हराया। जीतने के बाद जब एल्विश यादव बिग बॉस के घर से बाहर आए और उन्हें उनके फैंस द्वारा सलमान खान को दी गई धमकियों के बारे में पता लगा को वह काफी नाराज हुए और इस पर प्रतिक्रिया भी दी।
Elvish Yadav: सलमान खान को फैंस द्वारा दी गई धमकियों पर भड़के एल्विश, विजेता ने आगबबूला हो दी प्रतिक्रिया
सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सबसे चर्चित एपिसोड में से एक वीकएंड का वार था। हम उस वीकएंड का वार की बात कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान को घर के सदस्यों के प्रति एल्विश के व्यवहार के लिए उनकी क्लास लगाते देखा गया था। सलमान खान ने उस एपिसोड में एल्विश यादव को इस कदर फटकार लगाई थी कि वह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े थे। जैसे ही एपिसोड रिलीज हुआ, वैसे ही एल्विश के फैंस ने सोशल मीडिया पर सलमान के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नफरत भरे पोस्ट अपलोड किए। कुछ लोगों ने तो सुपरस्टार को धमकी भी दी और दावा किया कि वह एल्विश के साथ पक्षपात कर रहे थे।
Manipur: तकरीबन 20 साल बाद मणिपुर में होगा हिंदी फिल्म का प्रदर्शन, वर्ष 2000 में लगाया गया था बॉलीवुड पर बैन
अपनी जीत के बाद जब एल्विश ने मीडिया से बातचीत की, तो उन्होंने आखिरकार अपने फैंस की सलमान खान की तरफ इस तरह की प्रतिक्रिया पर चुप्पी तोड़ी। 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर ने कहा कि, 'क्योंकि वह बीबी हाउस के अंदर थे इसलिए उन्हें पता नहीं था कि बाहर क्या हो रहा है, लेकिन अगर उनके प्रशंसकों ने सच में सलमान खान को धमकी दी और बदतमीजी की, तो यह पूरी तरह से गलत था।'
Indian 2: 77वें स्वतंत्रता दिवस पर 'इंडियन 2' से कमल हासन का नया लुक जारी, फैंस ने बता दिया- ब्लॉकबस्टर
एल्विश यादव ने मीडिया के साथ बातचीत में यह भी कहा कि जब भी वह शो में गलत होते थे, तो सलमान खान उन्हें उनकी गलती का एहसास कराते थे। इतना ही नहीं एल्विश ने खुलासा किया सलमान उनके साथ अपने छोटे भाई की तरह व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा, 'मैंने इसे स्वीकार कर लिया था और घर में अपना व्यवहार सुधारने की भी कोशिश की।'
Made In Heaven 2: तारीफों के बाद विवादों में 'मेड इन हेवन 2', दलित लेखिका का मेकर्स पर क्रेडिट न देने का आरोप
बता दें, ग्रैंड फिनाले में पांच कंटेस्टेंट्स पहुचे थे, जिनमें पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव का नाम शामिल है। लेकिन धीरे-धीरे करके पूजा, बेबिका और मनीषा घर से एविक्ट होती गईं। टॉप 2 कंटेस्टेंट्स अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच जबर्दस्त जंग देखने को मिली, लेकिन जनता ने अपना विजेता एल्विश को चुना था। जैसे ही सलमान ने एल्विश को विजेता घोषित किया, दर्शक खुशी से झूम उठे और एल्विश का परिवार भी भावुक नजर आया। जीत के बाद एल्विश ने कहा कि वह यह जानकर हैरान रह गए कि लाखों लोग उन्हें जिताना चाहते थे और उन्होंने उन्हें वोट दिया।
Vivek Agnihotri: विवेक के सिर चढ़ा प्रोपेगैंडा फिल्मों का नशा! यूजर के सवाल पर निर्देशक ने दिया मजेदार जवाब