फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकुल मेहता और जानकी ने दी फैंस को 'गुड न्यूज', अभिनेता ने वीडियो साझा कर जाहिर किया प्यार

Sat, 07 Nov 2020 06:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 07 Nov 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
TV actor Nakuul Mehta wife Jankee Parekh have announced her pregnancy with an adorable video and photos from the maternity photoshoot
नकुल मेहता, जानकी पारेख - फोटो : Instagram: @jank_ee

कोरोना काल में मनोरंजन जगत के कई सितारों ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। इस लिस्ट में अब पॉपुलर टीवी शो 'इश्कबाज' फेम एक्टर नकुल मेहता का भी नाम शामिल हो गया है। नकुल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं।

TV actor Nakuul Mehta wife Jankee Parekh have announced her pregnancy with an adorable video and photos from the maternity photoshoot
नकुल मेहता, जानकी पारेख - फोटो : Instagram

नकुल मेहता ने पत्नी जानकी के प्रेग्नेंट होने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। हालांकि नकुल का सोशल मीडिया पोस्ट बाकी सितारों के पोस्ट से काफी अलग रहा। नकुल ने इस खास खबर को फैंस के साथ एक वीडियो के माध्यम से साझा किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

TV actor Nakuul Mehta wife Jankee Parekh have announced her pregnancy with an adorable video and photos from the maternity photoshoot
नकुल मेहता, जानकी पारेख - फोटो : Instagram: @jank_ee

दरअसल नकुल ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, उसमें जानकी के साथ उनके जीवन के सभी अहम पलों की तस्वीरें और साथ में एक कैप्शन भी है। वीडियो में उनकी मुलाकात से लेकर प्रपोजल और सगाई से लेकर शादी तक की तस्वीरे हैं। वहीं वीडियो के आखिर में जानकी के प्रेग्नेंसी की भी तस्वीरे हैं।

View this post on Instagram

Best friend < Girl friend < Missus < THIS ❤️ Circle of life & then some more .. Avec @jank_ee #WeAreExpanding

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta) on

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actor Nakuul Mehta wife Jankee Parekh have announced her pregnancy with an adorable video and photos from the maternity photoshoot
नकुल मेहता

नकुल के अलावा जानकी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में एक तरफ जहां जानकी का ग्लो और बेबी बंप साफ नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नकुल संग उनकी बॉन्डिंग भी फैंस को पसंद आ रही हैं। जानकी का मैटरनिटी फोटोशूट पर फैंस कमेंट कर दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

View this post on Instagram

Our quarantine wasn’t boring at all 😋 we’re going to have a souvenir for life and we CANNOT wait! Our greatest adventure begins! @nakuulmehta . . . #wearexpanding #soontobeparents

A post shared by Jankee Parekh Mehta (@jank_ee) on

विज्ञापन
TV actor Nakuul Mehta wife Jankee Parekh have announced her pregnancy with an adorable video and photos from the maternity photoshoot
अनुष्का शर्मा, करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि मनोरंजन जगत में और भी कई कपल्स के घर जल्दी ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। सितारों की इस लिस्ट में अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी, करणवीर बोहरा-टीजे सिद्धू, करीना कपूर खान-सैफ अली खान, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली शुमार हैं।

पढ़ें: शादी के एक हफ्ते बाद हनीमून पर गए काजल और गौतम, पासपोर्ट की तस्वीरें की साझा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed