फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Suicide: घटना वाले दिन शो के सेट पर हुआ क्या था? शीजान ने पुलिस को बताया सच

Thu, 29 Dec 2022 05:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 29 Dec 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma death sheezan khan tells police about what happened on ali baba show why actress commit suicide
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या का मामला आए दिन नया मोड़ ले रहा है। इस मामले में सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच भी जारी है। अब इस मामले से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार (29 दिसंबर) को बताया कि अभिनेता शीजान खान से पूछताछ की जा रही है कि टेलीविजन शो के सेट पर आखिर हुआ क्या था, जहां उनकी को-स्टार तुनिशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Tunisha Sharma death sheezan khan tells police about what happened on ali baba show why actress commit suicide
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान खान से पूछताछ
पालघर के वलीव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शीजान खान ने तुनिशा शर्मा के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन दोनों के संबंध अच्छे थे और वे नियमित रूप से आपस में बातचीत करते थे। बता दें कि शीजान खान को पुलिस ने तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं।

Deenanath Mangeshkar: कला-हुनर का खजाना थे लता दीदी के पिता, संगीत के अलावा इन चीजों में भी थे माहिर

Tunisha Sharma death sheezan khan tells police about what happened on ali baba show why actress commit suicide
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

घटना वाले दिन क्या हुआ?
पुलिस अधिकारी ने बताया, शीजान से पूछताछ की गई कि घटना वाले दिन क्या हुआ था। पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन शीजान और तुनिशा शूटिंग के दौरान लंच ब्रेक में मिले थे। 15 मिनट बात करने के बाद शीजान अपनी शूटिंग के लिए चले गए। कुछ देर बाद तुनिशा शर्मा का शव बाथरूम में लटका मिला। फिलहाल, शीजान ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उन दोनों के बीच क्या बात हुई थी।

Katrina Kaif: अकेले-अकेले जंगल के नजारों का लुत्फ उठा रहीं कटरीना, फैंस ने पूछा- विक्की को कहां छोड़ दिया..

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma death sheezan khan tells police about what happened on ali baba show why actress commit suicide
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

व्हाट्सएप चैट की जांच
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में वह शीजान खान और तुनिशा शर्मा के बीच हुई व्हाट्सएप चैट की भी जांच कर रहे हैं। साथ ही, शीजान के संपर्क में रहने वाली एक अन्य महिला से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को शीजान खान की बहन को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुईं।

Dara Singh: दारा सिंह ने 'रामायण के हनुमान' बनकर पाई प्रसिद्धि, दो शादियों के अलावा मुमताज संग जुड़ा था नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed