फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pandit Deenanath Mangeshkar birthday know unknown facts about singer lata father career struggles life journey

Deenanath Mangeshkar: कला-हुनर का खजाना थे लता दीदी के पिता, संगीत के अलावा इन चीजों में भी थे माहिर

Thu, 29 Dec 2022 08:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 29 Dec 2022 08:33 AM IST
सार

पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मन में संगीत के प्रति अपार प्रेम था, जो उन्हें अपनी मां से मिला था। उन्होंने पांच साल की उम्र में ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।
 

विज्ञापन
Pandit Deenanath Mangeshkar birthday know unknown facts about singer lata father career struggles life journey
पंडित दीनानाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंडित दीनानाथ मंगेशकर महान हिंदुस्तानी शास्त्रीय, अर्ध-शास्त्रीय और नाट्य-संगीत गायक और मराठी थिएटर अभिनेता थे। उन्हें सभी लोग मास्टर दीनानाथ और मंगेशकर बहनों के पिता के रूप में जानते थे। दीनानाथ के मन में संगीत के प्रति अपार प्रेम था, जो उन्हें अपनी मां से मिला था। दीना के नाम से लोकप्रिय दीनानाथ मंगेशकर का जन्म 29 दिसंबर 1900 को गोवा के मंगेशी में हुआ था। आज उनका जन्मदिवस है। इस खास मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक किस्से...

विज्ञापन

Pandit Deenanath Mangeshkar birthday know unknown facts about singer lata father career struggles life journey
लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल की उम्र में सीखा संगीत
दीनानाथ बचपन से ही दिखने में बहुत सजीले थे। उन्होंने पांच साल की उम्र में ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। दीनानाथ ने बाबा माशेलकर, गायनाचार्य पंडित रामकृष्ण बुआ वजे और पंडित सुखदेव प्रसाद से संगीत सीखा। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाटक मंडली शुरू की। दीनानाथ के अंदर हुनर और कला का खजाना था। कला और संगीत के गुण ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई। सभी जगह उन्होंने संगीत के सुरों का जादू चलाया। 

Hindi vs Tamil: एयरपोर्ट पर फंसे 'रंग दे बसंती' स्टार के पैरेंट्स, सिद्धार्थ बोले- जानबूझकर हिंदी में की बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pandit Deenanath Mangeshkar birthday know unknown facts about singer lata father career struggles life journey
पंडित दीनानाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

मराठी थिएटर में बने लोकप्रिय
दीनानाथ के सुंदर रूप रंग और सुरीली आवाज ने उन्हें मराठी थिएटर में लोकप्रियता दिलाई। यहां तक कि मराठी मंच के उस समय के दिग्गज बाल गंधर्व ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वह अपने पैरों के नीचे रुपये के सिक्कों का कालीन बिछाकर अपने संगठन में दीनानाथ के प्रवेश का स्वागत करेंगे। इसके अलावा वह ज्योतिष में भी दिलचस्पी रखते थे और उन्होंने अंक विज्ञान का भी अध्ययन किया। दीनानाथ ने तीन फिल्मों का भी निर्माण किया था, उनमें से एक कृष्णार्जुन युद्ध थी। इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों में बनाया गया था। वहीं, इसका एक गाना दीनानाथ ने गाया और फिल्माया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed