फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा आरोपी शीजान, तुनिशा की मां, चाचा और ड्राइवर के भी दर्ज होंगे बयान

Wed, 28 Dec 2022 10:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Case Accused Sheejan Khan is not cooperating with police in investigation
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा मौत में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक्ट्रेस के को-एक्टर शीजान खान को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। तुनिशा के घरवालों ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में एक्ट्रेस के चाचा ने लव जिहाद का आरोप भी लगाया है। अब जानकारी सामने आ रही हैं कि शीजान खान द्वारा पुलिस जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है, वहीं एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस तुनिशा की मां, चाचा और ड्राइवर के बयान भी दर्ज करवाएगी।

Tunisha Sharma Death Case Accused Sheejan Khan is not cooperating with police in investigation
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तुनिशा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीजान खान पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। इसके साथ ही वालिव पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तुनिशा शर्मा की मौत से कुछ देर पहले ही शीजान खान की एक्ट्रेस से बात हुई थी।
 

Tunisha Sharma Death Case Accused Sheejan Khan is not cooperating with police in investigation
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, तुनिशा मौत मामले में वालिव पुलिस ने तुनिशा की मां वनिता, चाचा पवन शर्मा और ड्राइवर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। बता दें कि तुनिशा की मौत के बाद उनकी मां ने बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Case Accused Sheejan Khan is not cooperating with police in investigation
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

बता दें कि तुनिशा शर्मा 'अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल' में लीड रोल प्ले कर रही थीं और 24 दिसंबर को टीवी के सेट पर ही एक्ट्रेस बेसुध मिली थीं, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जानकारी सामने आई थी कि तुनिशा शर्मा  ने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई थी।


 

विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Case Accused Sheejan Khan is not cooperating with police in investigation
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

27 दिसंबर को एक्ट्रेस का तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार मीरा रोड के गोडदेव शमशान भूमि में किया गया। तुनिशा शर्मा परिवार की इकलौती बेटी थीं, जो महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। यह उनके परिवार के लिए तो गहरा सदमा है ही साथ ही फैंस और पूरी टीवी इंडस्ट्री इस घटना से स्तब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed