फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laddu Gopal: बाल लीलाओं पर एक और शो 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल', भक्ति और विश्वास का एक अटूट संगम

Wed, 23 Aug 2023 08:14 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 23 Aug 2023 08:14 AM IST
विज्ञापन
tuli dham ke laddoo gopal akshita mudgal het makwana starrer show know the detail story here
तुलसी धाम के लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से कहानियां भरी पड़ी है। भगवान कृष्ण के असंख्य रूप लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं, चाहे वह बाल गोपाल, कान्हा, कन्हैया, मुरलीधर, नंदलाला, गोपाल और लड्डू गोपाल का रूप हो। भगवान कृष्ण की इन्हीं बाल लीलाओं की कहानियां पर शेमारू टीवी पर पर नया शो 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल' शुरू हुआ है। यह मूल रूप से सामाजिक पौराणिक शो है जो कृष्ण की बाल लीलाओं से भरा पड़ा है।

tuli dham ke laddoo gopal akshita mudgal het makwana starrer show know the detail story here
तुलसी धाम के लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

धारावाहिक 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल' की कहानी मथुरा की  पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो लड्डू गोपाल की एक अटूट भक्त तुलसी और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो में तुलसी नाम की एक भक्त और उसके प्यारे, मनमोहक, चंचल और मासूम देवता लड्डू गोपाल के बीच के असाधारण बंधन को को दिखाया गया है। यह शो  अपने दुष्ट ससुराल वालों के खिलाफ तुलसी की अथक लड़ाई से जुड़ी हुई है।

tuli dham ke laddoo gopal akshita mudgal het makwana starrer show know the detail story here
तुलसी धाम के लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

धारावाहिक 'तुलसी धाम के लड्डू गोपाल' में तुलसी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री अक्षिता मुदगल कहती हैं,  'मुझे लगता है कि इस किरदार को मैंने नहीं बल्कि नियति ने खुद मुझे चुना है। मैं आगरा शहर में पली-बढ़ी हूं  और यह कहानी भी वहीं से जुड़ी है। जहां  अक्सर हर मां अपने बेटे को लल्ला कहकर पुकारती हैं,  जैसे मैया यशोदा अपने लड्डू गोपाल को बुलाती हैं। मेरा कान्हा से बहुत गहरा संबंध है। तुलसी की भक्ति से भरी यह यात्रा न सिर्फ लोगों का दिल जीतेगी, बल्कि लोगों को कृष्ण की कई बाल लीलाओं से भी अवगत कराएगी, जिसे देखना दर्शकों के लिए बहुत मनोरंजक होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
tuli dham ke laddoo gopal akshita mudgal het makwana starrer show know the detail story here
तुलसी धाम के लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

शो में लड्डू गोपाल का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार हेत मकवाना कहते हैं, 'मैं इस किरदार को निभा कर बहुत खुश हूं। मेरे द्वारा निभाए गए पिछले किरदारों की तुलना में यह किरदार बहुत अलग है। जब मैं लड्डू गोपाल के रूप में तैयार होता हूं, तो  खुद को उनसे बहुत करीब महसूस करता हूं। यह एक अद्भुत एहसास है। मैं खुद को स्क्रीन पर लड्डू गोपाल के रूप में देखकर बहुत खुश हूं  और लोगों की प्रतिक्रिया जानकार भी बहुत उत्साहित हूं।'

विज्ञापन
tuli dham ke laddoo gopal akshita mudgal het makwana starrer show know the detail story here
तुलसी धाम के लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

यह शो दर्शकों को आध्यात्मिकता की गहराई में लेकर जाता है। तुलसी, लड्डू गोपाल की समर्पित भक्त होने के नाते उनकी उपस्थिति को महसूस करने की दिव्य क्षमता रखने वाली एकमात्र भक्त है। लड्डू गोपाल दूसरों को नजर नहीं आते, लेकिन हर मोड़ पर अपनी भक्त के सारथी बनकर उनका मार्गदर्शक करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। इस शो का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 8 बजे शेमारू टीवी पर हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Gadar 2 400 Cr: सनी देओल की 400 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, अब तक सिर्फ ये सितारे इस एक्सक्लूसिव क्लब में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed