{"_id":"64e4fdbab1f8d443730f8718","slug":"keh-doon-tumhein-star-plus-new-show-after-anupamaa-know-what-is-the-story-release-date-mudit-nair-yukti-kapoor-2023-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Keh Doon Tumhein: 'अनुपमा' के बाद स्टार प्लस का इस धारावाहिक पर बड़ा दांव, जानिए क्या है कहानी और रिलीज डेट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Keh Doon Tumhein: 'अनुपमा' के बाद स्टार प्लस का इस धारावाहिक पर बड़ा दांव, जानिए क्या है कहानी और रिलीज डेट
स्टार प्लस पर जल्द ही रोमांस, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित नया शो 'कह दूं तुम्हें' शुरू होने वाला है। इस शो की पृष्ठभूमि पंचगनी के इर्द- गिर्द एक मर्डर मिस्ट्री पर बुनी गई है। हाल ही में इस शो के मेकर ने प्रोमो जारी किया है। जो रहस्य और रोमांच से भरा है।
2 of 5
कह दूं तुम्हें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहे शो 'कह दूं तुम्हें' प्रेम कहानी पर आधारित एक मर्डर मिस्ट्री शो है। बताया जा रहा है कि स्टार प्लस पर इस तरह का रोमांस, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री पर धारावाहिक पहले कभी नहीं आया है। इस शो में युक्ति कपूर और मुदित नायर अहम किरदार में हैं।
3 of 5
मुदित नायर और युक्ति कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में इस शो के मेकर ने प्रोमो रिलीज किया है। इस शो में युक्ति कपूर कीर्ति और मुदित नायर, विक्रांत की भूमिका निभा रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि कीर्ति की गाड़ी खराब हो गई है, तो विक्रम, कीर्ति को लिफ्ट देता है। कीर्ति बताती है कि वह सिंगल मदर है और अपने पति से अलग रह रही है। विक्रांत, कीर्ति को पंचगनी में छोड़ देता है। प्रोमो में विक्रांत और कीर्ति की बढ़ती नजदीकियों के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुदित नायर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानी में टर्निंग प्वाइंट तब आता है जब विक्रांत की गाड़ी में महिला की लाश दिखाई देती है, जिससे कीर्ति अनजान होती है। जब उसे अपने बैग के पहिये पर खून दिखता है तो विक्रांत टोमेटो कैचअप बताकर उसे बहला देता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कीर्ति इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर पाती है या नहीं, या फिर विक्रांत और कीर्ति कहानी में आगे क्या मोड़ आता है?
विज्ञापन
5 of 5
युक्ति कपूर
- फोटो : social media
स्टार प्लस 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे पारिवारिक कहानी के लिए जाना जाता है। 'कह दूं तुम्हें' इस चैनल का ऐसा शो है जिसमे रोमांस, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री का समावेश देखने को मिलेगा।4 सितंबर से सोमवार से रविवार रात 11 बजे स्टार प्लस पर इस शो का प्रसारण होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।