फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 34: कॉमेडी शो तारक मेहता फिर बना नंबर वन, जानिए टॉप पांच में किसने बनाई जगह

Thu, 02 Sep 2021 05:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 02 Sep 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
TRP WEEK 34: Comedy show Taarak Mehta again became number one know who made it to the top five
टीवी सीरियल टीआरपी - फोटो : सोशल मीडिया

किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप पांच में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ऑर्मेक्स मीडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप पांच में कौन से शोज हैं शामिल।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया है। बीते कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे इस कार्यक्रम ने अभी भी दर्शकों के दिल में जगह बना रखी है। 

 

TRP WEEK 34: Comedy show Taarak Mehta again became number one know who made it to the top five
 अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा इस हफ्ते दूसरे पायदान पर रहा। पिछले कई हफ्तों से ये शो लिस्ट में पहले स्थान पर रहा था। शो में आए कई ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अनुपमा की जिंदगी में अनुज कपाड़िया की एंट्री और नंदिनी के एक्स-बॉयफ्रेंड की वापसी ने शो में दिलचस्प मोड़ लाए हैं। 

TRP WEEK 34: Comedy show Taarak Mehta again became number one know who made it to the top five
कौन बनेगा करोड़पति- 13 - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति- 13

मशहूर रिएलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन ने शुरू होते ही टीआरपी की लिस्ट में जगह बना ली है। इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में यह शो तीसरे स्थान पर रहा। क्विज शो में बिग बी का करिश्माई अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP WEEK 34: Comedy show Taarak Mehta again became number one know who made it to the top five
 द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

 द कपिल शर्मा शो

हाल ही में शुरू हुए द कपिल शर्मा शो के नए सीजन ने भी टीआरपी की दौड़ में खुद को शामिल कर लिया है। दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शो के पहले दो एपिसोड में अजय देवगन और अक्षय कुमार नजर आए थे।

 

विज्ञापन
TRP WEEK 34: Comedy show Taarak Mehta again became number one know who made it to the top five
सुपर डांसर 4 - फोटो : सोशल मीडिया

सुपर डांसर 4

डांसिंग रिएलिटी शो सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी की वापसी के बाद टीआरपी में उछाल देखने को मिला है। शो में शिल्पा की वापसी दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed