फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, सलमान, अजय देवगन समेत इन सितारों ने जताया शोक

Thu, 02 Sep 2021 04:01 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 02 Sep 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla passes away,twitter reaction
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
बिग-बॉस 13 के विजेता रह चुके मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अचानक हुई इस मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड जबरदस्त सदमे में है। सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है। हर कोई अपने अपने अंदाज में सिद्धार्थ को याद कर रहा है। ज्यादतर फैन्स को यकीन ही नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी घटना आखिर कैसे घट गई। आइए जानते हैं कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग और सिद्धार्थ के साथ काम कर चुके कलाकारों ने इस खबर पर कैसे रिएक्ट किया और उन्होंने कैसे श्रद्धांजलि दी।


बिग बॉस के घर में उनके साथ प्रतिभागी के तौर पर रह चुकीं हिमांशी खुराना ने लिखा कि "ओह माय गॉड. ये यकीन मानना मुश्किल है. RIP सिद्धार्थ शुक्ला"
 

 
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla passes away,twitter reaction
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram@realsidharthshukla
सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में रहीं रश्मि देसाई ने ट्विटर पर टूटे दिल की इमोज को शेयर किया है।
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla passes away,twitter reaction
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
युवाओं में बेहद लोकप्रिय गायक और संगीतकार अर्जुन कानूनगो ने भी सिद्धार्थ की मौत पर हैरानगी जताई। उन्होंने लिखा कि यकीन मानना मुश्किल है। हमें किसी को भविष्य के बारे में नहीं पता है। RIP
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla passes away,twitter reaction
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram
दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर लिखा कि "बहुत जल्दी चले गए ब्रो, तुम्हारा ग्लो हमारे साथ हमेशा रहेगा. तुम्हारे जाने की भरपाई कोई नहीं कर सकता है। बिग बॉस में तुम्हारे जैसा कोई विनर नहीं था और न कोई होगा"।
 
विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla passes away,twitter reaction
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
कबीर सिंह में अभिनेत्री जिया शर्मा का किरदार निभाने वाली निकिता दत्ता ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि "ये सुनना बेहद हैरान करने वाला है। मेरा दिल परिवार के लिए बुरी तरह दुखी है। ओम शांति"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed