फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 19: टीआरपी की रेस में 'अनुपमा' के सिर फिर सजा नंबर 1 का ताज, टॉप 5 में हुई इमली की वापसी

Thu, 25 May 2023 06:44 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 25 May 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
trp week 20 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read more
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हर हफ्ते नई-नई फिल्मों की रिलीज के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने हर बार की तरह 20 वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लास का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा है। वहीं, इमली ने भी टॉप 5 में फिर से वापसी कर ली है। तो बिना देर किए चलिए बताते हैं कौन से सीरियल्स इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं...

trp week 20 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read more
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
रंजन शाही का शो 'अनुपमा' दर्शकों को बीच काफी पॉपुलर हो गया है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी बाकी के टीवी सीरियल यह भारी पड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। शो में दर्शकों को रुपाली गांगुली की अदाकारी काफी पसंद आ रही है। ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इंप्रेशंस भी वहीं बने हुए हैं, जहां पिछले हफ्ते थे। हालांकि, शो को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी इस शो के लिए फैंस का प्यार कम नहीं हो रहा है। इस हफ्ते शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

trp week 20 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read more
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई सालों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले हफ्ते से टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' को धूल चटाते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इस हफ्ते शो 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
trp week 20 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read more
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
वहीं, स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' तीसरे नंबर पर जा खिसका है। बता दें कि शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर था, लेकिन यह सप्ताह शो के लिए कुछ खास नहीं रहा है। दर्शकों को नील भट्ट, आयशा सिंह मुख्य किरदार में हैं। वहीं, ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी दिन-ब-दिन और घुमावदार होती जा रही है। इस हफ्ते शो 2.0 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
 
विज्ञापन
trp week 20 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu tmkoc read more
फाल्तू - फोटो : social media
फाल्तू
स्टार प्लस का शो 'फाल्तू' इस बार भी चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है। दर्शकों को फाल्तू की कहानी इन दिनों खूब भा रही है, उसी का नतीजा है कि सीरियल बीते कई हफ्तों से लगातार चौथी पोजीशन पर ही बना हुआ है। हालांकि, शो के स्थान में सुधार नहीं हुआ है, लेकिन गिरावट भी दर्ज नहीं की गई है, जो अच्छी बात है। इस बार सीरियल को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed