42वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। बार्क हर गुरुवार को टीआरपी रेटिंग जारी करता है। इस हफ्ते टॉप पर उस शो का कब्जा है जो पिछले हफ्ते भी टॉप पर था। वहीं बिग बॉस अभी भी दर्शकों को निराश कर रहा है। दर्शक शो में जिस तरह के एंटरनेटमेंट की उम्मीद कर रहे थे इस सीजन में अभी तक वैसा देखने को नहीं मिला है। तो चलिए इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग बताते हैं जो 17 से 23 अक्तूबर के बीच का है।
2 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : अनुपमा सीरियल
शहरी दर्शकों की बात करें तो इस हफ्ते स्टार प्लस के शो अनुपमा को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। इसमें रुपाली गांगुली ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीरियल में अनुपमा और उनके पति वनराज के रिश्ते में दरार पैदा हो गई है। दर्शकों को शो में आया ये ट्विस्ट पसंद आ रहा है।
3 of 5
कुंडली भाग्य
- फोटो : अमर उजाला
जीटीवी पर प्रसारित शो कुंडली भाग्य इस हफ्ते दूसरे नंबर पर रहा। श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर का यह शो दर्शकों को हमेशा से पसंद आता रहा है। शो लंबे समय से टीआरपी में बढ़त बनाए हुए है। इस हफ्ते जिस शो पर सभी की निगाहें थीं वो है साथ निभाना साथिया 2, उम्मीद के मुताबिक यह टॉप 3 पर कायम है। रसोड़े में कौन था वीडियो वायरल होने के बाद मेकर्स को इस सीरियल से काफी उम्मीदें थीं। 17 अक्तूबर से प्रसारित इस शो में देवोलीना भट्टाचार्य, हर्ष नागर और स्नेहा जैन मुख्य किरदार में हैं।
4 of 5
कसौटी जिंदगी के
- फोटो : सीरियल
छोटी सरदारनी की जगह इस हफ्ते चौथे नंबर पर कुमकुम भाग्य है। पांचवें नंबर पर सीरियल गुम है किसी के प्यार में है। पिछले हफ्ते सीरियल कसौटी जिंदगी के इसी पोजिशन पर था। ये था टॉप 5 सीरियल की लिस्ट। इस हफ्ते भी बिग बॉस टॉप 5 में जगह बनाने में नाकाम रहा है।
5 of 5
रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम-sunillahri
शहरी क्षेत्रों से तुलना करें तो ग्रामीण इलाकों के दर्शकों की पसंद बिल्कुल अलग देखी गई। स्टार उत्सव पर आ रहा शो साथ निभाना साथिया टॉप पर है। दूसरे नंबर पर जी अनमोल का शो कुंडली भाग्य है। तीसरे स्थान पर जीटीवी पर प्रसारित यही शो (कुंडली भाग्य) है। चौथे नंबर पर दंगल टीवी पर प्रसारित रामायण और पांचवें स्थान पर स्टार उत्सव का ये रिश्ता क्या कहलाता है।