बिग बॉस 11 में 93 वें दिन सभी कंटेस्टेंट्स को एक बार फिर टास्क दिया गया। टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को गिराने के लिए आपस में प्लान बनाते हुए दिखे। लेकिन इस बीच विकास और आकाश की तगड़ी जुगलबंदी भी देखने को मिली....
बता दें कि बिग बॉस द्वारा दिए गए बीबी माउंटेन टास्क में एक-दूसरे कंटेस्टेट्स को ऐसे फंसाया गया कि वे खुद को बचाने पर मजबूर है। बता दें कि टास्क के मुताबिक सभी कंटेस्टेंट्स को पहाड़ पर एक-दूजे कंटेस्टेंट का माल ढोना है। अगर रास्ते में जिस कंटेस्टेंट का माल कम होगा वे टिकट टू फिनाले से बाहर हो जाएगा।
ऐसे में टिकट टू फिनाले में आकाश के पास विकास का बैग, पुनीश के पास के लव का और लव के पास पुनीश का बैग, विकास के आकाश का बैग और शिल्पा के पास हिना का और हिना के पास शिल्पा का बैग था।
लेकिन रूल के मुताबकि, दूसरे राउंड में खेल पलटा आकाश ने हिना का बैग हथिया लिया। शिल्पा के पास लव का और लव के पुनीश का बैग था। ऐसे में आकाश ने हिना के बैग से माल निकाला जिसके चलते हिना ने आकाश का माल निकाल दिया। जिसमें आकाश की हार हुई।
तीसरे राउंड में हिना के पास पुनीश का बैग विकास के लव का बैग पुनीश के पास आकाश का लव के पास विकास का बैग विकास के पास लव का है। इस राउंड में शिल्पा का माल कम होने के चलते उनकी हार हुई। लेकिन बैग फटने से विकास और आकाश बच गए। लेकिन टास्क आज रात के एपिसोड में पूरा होगा। उससे पहले आपको बता दें कि द खबरी की खबर के मुताबिक, लव और पुनीश ने इस टास्क में बाजी मार ली है।