फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: कोई पति-पत्नी तो कोई है भाई- बहन, रील ही नहीं रियल लाइफ में भी रिश्तेदार हैं ये किरदार

Mon, 20 Sep 2021 10:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 20 Sep 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
TMKOC: Some are husband and wife some are brothers and sisters these characters are relatives not only in reel but also in real life
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर घर में देखा जाने वाला शो है। पिछले 13 सालों से चला आ रहा ये शो लोगों को आज भी लोकप्रिय है। इस शो की लोकप्रियता कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। इसमें अधिकतर किरदार शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा बने हुए हैं। इतने सालों से साथ काम करते आ रहे ये एक्टर अब एक परिवार की तरह ही लगते हैं।

जेठालाल हो या फिर उनके साले सुंदर लाल, बाघा हो या फिर बावरी। हर किरदार खास है और लोगों के दिलों में बसता है। लेकिन आप शायद अभी तक इस बात से अंजान होंगे कि इस शो में दिखने वाले कुछ कलाकार रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी परिवार के सदस्य हैं। कोई आपस में पति-पत्नी है तो कोई भाई-बहन। आइए जानते हैं शो के इन किरदारों के बारे में- 

TMKOC: Some are husband and wife some are brothers and sisters these characters are relatives not only in reel but also in real life
दयाबेन और सुंदरलाल - फोटो : सोशल मीडिया

दयाबेन और सुंदरलाल

शो में दयाबेन की भूमिका निभाने वालीं दिशा वकानी इस सीरियल का मशहूर किरदार हैं। वहीं मयूर वकानी उनके भाई के किरदार में नजर आते हैं। लेकिन ये सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी भाई-बहन हैं। जी हां, सुंदरलाल असल में दयाबेन के भाई हैं।

TMKOC: Some are husband and wife some are brothers and sisters these characters are relatives not only in reel but also in real life
टप्पू और गोगी - फोटो : सोशल मीडिया

टप्पू और गोगी

टप्पू से हमारा मतलब है पुराने टप्पू यानी भव्य गांधी जो फिलहाल शो छोड़ चुके हैं। 9 सालों तक भव्य ने ही इस शो में टप्पूका किरदार निभाया। वहीं, गोगी के किरदार में समय शाह नजर आ रहे हैं। शो में गोगी और टप्पू का रोल निभाने वाले भव्य और समय कजिन बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC: Some are husband and wife some are brothers and sisters these characters are relatives not only in reel but also in real life
रीटा रिपोर्टर और मालव राजदा - फोटो : सोशल मीडिया

रीटा रिपोर्टर और मालव राजदा

मालव राजदा तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर हैं। इस शो में प्रिया आहूजा रीटा रिपोर्टर का रोल निभाती हैं। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि ये दोनों रीयल लाइफ में पति-पत्नी हैं। हाल ही में प्रिया आहूजा की शो में फिर वापसी हुई थी।

विज्ञापन
TMKOC: Some are husband and wife some are brothers and sisters these characters are relatives not only in reel but also in real life
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा शो

साल 2008 में शुरू हुआ यह शो बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण इसके कलाकार भी हैं। हर एक कलाकार का अपना एक अलग अंदाज है। इसलिए बच्चे हो या बूढ़े सभी इस सीरियल को देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस शो से जुड़े कलाकारों की घर-घर में  पहचान बन गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed