बिग बॉस 15 का आगाज जल्द ही होने वाला है। ऐसे में इस साल कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। बिग बॉस टेलीविजन का सबसे विवादित शो है ऐसे में कई बार कंटेस्टेंट्स का सिर्फ आपस में झगड़ा देखने को नहीं मिलता बल्कि कई सितारे एक-दूसरे पर निजी कमेन्ट करते हुए भी नजर आते हैं। कई बार बिग बॉस के घर में धक्का मुक्की देखने को मिली और साथ ही नियम उल्लंघन करने की वजह से बिग बॉस ने कई कंटेस्टेंट्स को शो के बीच में ही घर से बेघर कर दिया। उम्र को लेकर भी बिग बॉस में काफी तंज कसा गया।
Bigg Boss: सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर शिल्पा शिंदे तक, इन सितारों की उम्र का घर में उड़ा मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला
आज सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन बिग बॉस 13 में उन्हें उनकी उम्र के लिए ताने दिए गए थे। रश्मि देसाई कई बार उन्हें बूढ़ा कहती हुईं दिखीं। हालांकि सिद्धार्थ ने इस शो को जीतकर हर किसी का ना सिर्फ मुंह बंद करवाया बल्कि उन्होंने ये भी बता दिया कि सफलता की कोई उम्र नहीं होती। इस घर से निकलने के बाद उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला।
सोनाली फोगाट
हरियाणा की भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को भी बिग बॉस के घर में उनकी उम्र की वजह से काफी कुछ सुनने को मिला। बिग बॉस 14 में उनके वेस्टर्न कपड़ों और बड़ी एज के लिए अक्सर कंटेस्टेंट उन्हें टीज करते थे।
शेफाली जरीवाला
कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को भी बिग बॉस में एज शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। उन्हें भाभी मानने वाले पारस छाबरा ने ही शेफाली को बिग बॉस 13 में उम्र को लेकर तंज कसा था। पारस ने उन्हे कौगर कहा था जिसका इस्तेमाल स्लैग भाषा में उन महिलाओ के लिए होता है जो अपने से बड़े छोटे उम्र के लड़कों के साथ रिश्ते में होतीं हैं।
शिल्पा शिंदे
अंगूरी भाभी बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं शिल्पा शिंदे टीवी का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शोज में काम किया। लेकिन जब वो बिग बॉस के घर में आईं तो उनका एक अलग रूप देखने को मिला। हिना खान से लेकर अन्य सदस्य उन्हें कई दफा उनकी उम्र को लेकर तंज कसते हुए नजर आए।