बिग बॉस 11 से फाइनल 5 में से आकाश ददलानी को शो छोड़कर जाना पड़ रहा है। शो का आखिरी इलिमिनेशन आकाश पर भारी पड़ गया। लेकिन ये भी जान लें कि आकाश के बाहर जाने की एक नहीं बल्कि ये हैं 5 बड़ी वजह...
शो में 'ए-कैश' के नाम से पहचान रखने वाले आकाश ददलानी का बिग बॉस 11 का सफर खत्म होने जा रहा है। बता दें कि आज रात यानि कि 10 जनवरी के शो में आकाश घर को अलविदा कह देंगे। इसकी सबसे बड़ी और पहली वजह है कि आकाश के वोटों की गिनती गिरती ही जा रही है।
दूसरे कारण में हम आपको बता दें कि आकाश का घर में बहुत ही जिद्दी रवैया है जो कि एक विजेता को शोभा नहीं देता है। घर में हुए टास्क के दौरान आकाश को अकसर जिद्द करते हुए देखा गया है। साथ ही वे घर में सबसे ज्यादा शोर भी मचाते हैं।
बता दें कि आकाश एक विदेशी रैपर हैं इसलिए भारत में उनको ज्यादातर लोग हिना, विकास और शिल्पा से ज्यादा नहीं जानते है। हालांकि शो में म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी से रिश्ते का खुलासा कर उन्होंने सनसनी मचा दी थी। यहां तक कि आकाश की मम्मी ने भी विशाल से रिश्ता जुड़ा होने की बात कह उसे साबित करने की बात कही थी।
आकाश के शो से जाने में एक बड़ा कारण ये भी है कि वे शो में कई बार बदतमीजी करते नजर आए हैं। कभी शिल्पा को किस करने की कोशिश करते हैं तो कभी हिना से लड़ते नजर आते हैं। यहां तक कि आकाश अर्शी से भी कई बार बदतमीजी कर बैठे हैं। बता दें कि खुद सलमान ने भी आकाश को बदतमीजी करने के चलते फटकार लगाई है।