दर्शकों के चहेते शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीज़न के ताजातरीन कैंपेन प्रोमो ने सबका मन मोह लिया है! 'बदल रहा है देश, बदल रहा है कौन बनेगा करोड़पति!' इस दिलचस्प वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने काव्यात्मक अंदाज से लोगों को खासा प्रभावित किया है। काव्यात्मक शैली में बोले गए प्रोमो के डायलॉग्स को रोहन-विनायक के अपबीट म्यूज़िक पर सेट किया गया है, जिसके अंत में अमिताभ बच्चन इस रियलिटी क्विज़ शो की मशहूर धुन गुनगुनाते हैं। केबीसी के फैंस के दिलों में गूंजती अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज उस बदलाव के हिसाब से इस शो के ताजातरीन अवतार की झलक दिखाती है, जिसे इस देश और इसके लोगों ने अपनाया है।
KBC 15: इन दो संगीतकारों ने केबीसी 15 के प्रोमो में दिखाया कमाल, अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता का खुला राज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन