फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 11: टीआरपी की लिस्ट से नागिन 6 हुआ गायब, अनुपमा अब भी नंबर वन पर काबिज

Thu, 24 Mar 2022 07:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
trp week 11 anupama again tops number one  know here all serial in top five trp list
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

जहां बड़े पर्दे पर फिल्म के हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मायने रखता है तो वहीं किसी भी सीरियल के हिट होने का अंदाजा टीआरपी रेटिंग से लगाया जाता है। किसी भी सीरियल की टीआरपी से ही इस बात का फैसला होता है कि दर्शक उसे कितना पसंद कर रहे हैं। इस वक्त टीवी सीरियल की 11 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। जहां एकता कपूर का शो नागिन 6 टीआरपी लिस्ट से बाहर हो गया है तो वहीं अनुपमा एक बार फिर से दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से टीवी सीरियल ने टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

trp week 11 anupama again tops number one  know here all serial in top five trp list
Anupamaa - फोटो : social media

अनुपमा-
स्टार प्लस के शो अनुपमा में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना, और मदालसा शर्मा जैसे कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं। शो में दर्शकों को अनुज यानी गौरव खन्ना और अनुपमा यानी रूपाली गांगुली की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है और अब भी यह शो टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बना हुआ है।

trp week 11 anupama again tops number one  know here all serial in top five trp list
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम हैं किसी के प्यार में-
टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार' ने इस बार भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस शो में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जैसे स्टार नजर आते हैं। दर्शकों को इस सीरियल में ट्रायएंगल काफी पसंद आता है। यह शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
trp week 11 anupama again tops number one  know here all serial in top five trp list
ये है चाहतें, इमली - फोटो : social media

ये हैं चाहते-इमली
इस बार की रेटिंग लिस्ट में दो सीरीयल ने एक बराबर की पोजीशन हासिल की है। सीरीयल 'ये हैं चाहते' और इमली दोनों ने ही तीन नंबर की पोजीशन हासिल की है।

विज्ञापन
trp week 11 anupama again tops number one  know here all serial in top five trp list
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है-
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सालों से स्टार प्लस पर स्ट्रीम हो रहा है। इस सीरियल के किरदार और कहानी में कई बदलाव हुए हैं लेकिन लोगों को अब भी ये सीरीयल काफी पसंद आता है और इस बार की रेटिंग लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने चौथी पोजीशन हासिल कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed