बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का प्रीमियर 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर होने जा रहा है। शो की जानकारी मिलने के बाद से ही फैंस का उत्साह बढ़ा हुआ है। शो के होस्ट को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। उचित मात्रा में सस्पेंस बनाने के बाद, शो के निर्माताओं ने खुलासा किया कि अंतर्राष्ट्रीय शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' के भारतीय संस्करण की मेजबानी खूबसूरत मौनी रॉय और स्मार्ट करण कुंद्रा करेंगे। वहीं, अब इसके कंटेस्टेंट को लेकर आई नई रिपोर्ट दिल खुश करने वाली है।
2 of 5
शफक नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के प्रीमियर की तारीख सामने आने के बाद से हर कोई इसके कंटेस्टेंट्स का नाम जानना चाहता है। हालांकि, निर्माताओं ने शो में कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चुप्पी साध रखी है। वहीं, ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है कि शो के निर्माताओं ने शफक नाज से इसमें भाग लेने के लिए संपर्क किया था। अभिनेत्री ने हालिया इंटरव्यू में खुद इस बात की पुष्टि की है।
3 of 5
शफक नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
शफक नाज ने पुष्टि की कि उन्हें 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के निर्माताओं द्वारा उनके प्रेमी जीशान के साथ एक प्रतियोगी के रूप में शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि, उन्होंने शो के निर्माताओं के साथ एक बैठक भी की थी। हालांकि, उनके साथी भारत में नहीं रहते इसलिए उनके लिए अपने काम और फोन से दूर रहना एक बड़ी चुनौती थी। शफक ने साफ किया कि पूरी कंपनी पूरी तरह से उनके बॉयफ्रेंड पर निर्भर है। यही कारण रहा कि उन्होंने शो में भाग लेने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
Shabana Azmi: ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट पर शबाना आजमी ने व्यक्त की चिंता, बोलीं- यह एक पैटर्न बन गया है
4 of 5
शफक नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
शफक नाज की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी स्टार प्लस के शो 'महाभारत' में कुंती का किरदार निभाकर मिली। शफक ने खुलासा किया था कि इस रोल के लिए उन्होंने 250 ऑडियशन दिए थे। शफक को 'सपना बाबुल का... बिदाई', 'आहट', 'क्राइम पेट्रोल' और 'ये इश्क है' जैसे शोज में काम कर दर्शकों का दिल जीतते देखा जा चुका है।
Leo: लियो के कलेक्शन को फेक बताने वालों पर भड़के निर्माता एसएस ललित कुमार, बोले- फर्जीवाड़ा करने की जरूरत नहीं
5 of 5
शफक नाज
- फोटो : सोशल मीडिया
शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के बारे में नवीनतम अपडेट यह है कि, दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने शो के लिए शूटिंग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इन दो पूर्व 'बिग बॉस ओटीटी 2' कंटेस्टेंट्स ने 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के शो प्रोमो के लिए शूटिंग की है।