सना रईस खान, 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। आपराधिक वकील बीते दिनों तब मुसीबत में फंस गईं, जब वकील आशुतोष दुबे ने उनके शो का हिस्सा बनने पर आपत्ति जताई और उनके खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई। वहीं, अब हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी वकील सना रईस खान के खिलाफ एक और मुकदमा दायर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजान अंसारी ने सना के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
Bigg Boss 17: सना रईस के खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर, आर्यन खान से जुड़ा है मामला!
'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट सना रईस खान के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मामला शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़ा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजान अंसारी ने कथित तौर पर प्रचार पाने के लिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के नाम का इस्तेमाल करने के लिए सना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सना को मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, फैजान के दावों के मुताबिक, सना कभी शाहरुख के बेटे से नहीं मिलीं।
कथित तौर पर, फैजान ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत में दावा किया कि सना ने कुख्यात मामले में आर्यन का नहीं, बल्कि एक अन्य व्यक्ति इवान साहू का प्रतिनिधित्व किया था। फैजान के मुताबिक, सना लोकप्रियता के लिए आर्यन के नाम का इस्तेमाल कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फैजान ने कहा कि सना भले ही खुद को क्रिमिनल वकील कहती हों, लेकिन वह खुद एक धोखेबाज हैं।
Akshay Kumar: रोहित शेट्टी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे अक्षय, मोहित सूरी करेंगे फिल्म का निर्देशन
रिपोर्ट के अनुसार, फैजान सना के खिलाफ केस मुंबई कमिश्नर के पास ले गए हैं, क्योंकि कोई भी वकील केस लेने को तैयार नहीं था। वहीं, सना के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की जा चुकी है। शो में सना की भागीदारी का विरोध करते हुए वकील आशुतोष दुबे ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बार काउंसिल के जरिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई। दुबे ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'मैंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है कि वकील सना रईस खान ने रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है, जो बार काउंसिल के नियमों का उल्लंघन है।'
Mami 2023: 'मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023' में प्रियंका का जलवा, टोनी वार्ड के गाउन में खूब जंचीं देसी गर्ल
वर्तमान में, सना सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं। सना के अलावा रियलिटी शो में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मुन्नवर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, सनी आर्य (तहलका भाई), जिग्ना वोरा, ईशा मालविया और अभिषेक कुमार जैसे प्रतियोगी हैं।
Section 108: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सेक्शन 108' से अनीस बज्मी ने खींचे अपने हाथ, कारण बता किया हैरान