फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Qazi Touqeer Eliminated from Bigg Boss 20 Due To Health Issue? Singer's Team Shares Statement

बिग बॉस 20: क्या घर से बेघर हुए काजी तौकीर? सिंगर की खराब सेहत पर टीम ने जारी किया बयान; जानें क्या है मामला

Tue, 06 Oct 2026 02:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

Qazi Touqeer Eliminated From Bigg Boss: काजी तौकीर के ‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने की खबरों पर उनकी टीम ने बयान जारी कर फैंस के साथ सिंगर की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Qazi Touqeer Eliminated from Bigg Boss 20 Due To Health Issue? Singer's Team Shares Statement
काजी तौकीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से काजी तौकीर के शो से बाहर जाने की खबरें सामने आ रही थीं। मगर अब काजी की टीम ने इस पर एक आधिकारिक स्टेटमेंट सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। जानें क्या कहा टीम ने…

विज्ञापन

क्या सच में बाहर जाएंगे काजी? 

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर एक मजबूत प्रतिभागी के तौर पर सामने आए। मगर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बीमारी की वजह से उनके शो छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस मामले पर काजी की टीम ने एक पोस्ट के जरिए मामले को साफ किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘काजी परिवार के लिए एक दिल छू लेने वाली खबर। हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बुखार से जूझ रहे हैं और जब भी मौका मिलता है, आराम कर रहे हैं। हाल ही में, उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की गई है।’

विज्ञापन
Trending Videos

Qazi Touqeer Eliminated from Bigg Boss 20 Due To Health Issue? Singer's Team Shares Statement
काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया

घर के अंदर या बाहर हैं काजी 
आगे अपनी पोस्ट में काजी की टीम ने कहा, ‘वह अभी भी बिग बॉस हाउस में हैं और हम उनकी सेहत के बारे में बिग बॉस टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं। आराम करते हुए भी, काज़ी लगातार हिस्सा ले रहे हैं, सबका मनोरंजन कर रहे हैं और अपनी सकारात्मक ऊर्जा से घर में रौनक बढ़ा रहे हैं। यही है हमारे रॉकस्टार।’

विज्ञापन

Qazi Touqeer Eliminated from Bigg Boss 20 Due To Health Issue? Singer's Team Shares Statement
अरिश्फा खान-काजी तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम
अरिश्फा-काजी में हुई बहस
हाल ही में मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया है। इसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर बहस करते हुए नजर आते हैं। अरिश्फा, आसिफ से कहती हैं कि आप बाहर चले जाओ, मगर वह बाहर जाने के बजाए उनसे बहस करते हैं। दोनों एक-दूसरे पर बदतमीजी से बात करने का इल्जाम लगाते हैं। बातचीत के दौरान अरिश्फा कहती हैं कि आप बकवास मत करो। इस पर काजी नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन

Qazi Touqeer Eliminated from Bigg Boss 20 Due To Health Issue? Singer's Team Shares Statement
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
'बिग बॉस 20' में अपडेट?
'बिग बॉस 20' में मिड-वीक एविक्शन के दौरान रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया। उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज ने रीति को घर में सबसे कम योगदान देने वाली कंटेस्टेंट बताया था। वहीं, इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि, उनके पास दो लाइफ थीं। इसलिए एक लाइफ खत्म होने के बाद उन्हें घर में बने रहने का एक और मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed