फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' से जुड़े 2 खुलासे और टीवी पर करीना का डेब्यू समेत, ये हैं हफ्तेभर की 5 बड़ी खबरें

Wed, 29 May 2019 04:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 29 May 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Television Weekly Smriti Irani to Siddhivinayak visit to Kareena Kapoor Top 5 TV news
Smriti, Salman, Kareena - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television Weekly Smriti Irani to Siddhivinayak visit to Kareena Kapoor Top 5 TV news
Smriti irani, ekta kapoor - फोटो : instagram

एकता के साथ नंगे पांव मंदिर पहुंचीं स्मृति ईरानी
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने के 5 दिन बाद एकता कपूर की तुलसी बहू उर्फ स्मृति ईरानी 4 किमी नंगे पांव चलकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। स्मृति यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर के साथ पहुंचीं। एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की और इसकी जानकारी दी। तस्वीर शेयर करते हुए एकता ने लिखा, 'सिद्धि विनायक तक 14 किमी चलने के बाद का ग्लो।' एकता के इस पोस्ट पर स्मृति ईरानी ने कमेंट किया, 'यह भगवान की इच्छा थी, भगवान दयालु हैं।' 

Television Weekly Smriti Irani to Siddhivinayak visit to Kareena Kapoor Top 5 TV news
karan oberoi - फोटो : social media

जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे करण ओबेरॉय
दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता करण ओबेरॉय ने मुंबई सेशन कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद हाईकोर्ट का रुख किया है। निचली अदालत ने ओबेरॉय की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की जांच अभी अधूरी है। इसलिए आरोपी को जमानत पर रिहा करना गलत होगा। महिला की शिकायत में अभिनेता पर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। 5 मई को करण ओबेरॉय को मुंबई पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा था। इस मामले के सामने आते ही करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना था कि लड़की झूठ बोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Smriti Irani to Siddhivinayak visit to Kareena Kapoor Top 5 TV news
salman khan bigg boss - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' पर होगा खौफ का साया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को 'बिग बॉस' में हॉरर थीम (Horror Theme) देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अभी तक इस थीम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स इन सीरियल से प्रेरित होकर 'हॉरर थीम' के बारे में सोच रहे हों। 

विज्ञापन
Television Weekly Smriti Irani to Siddhivinayak visit to Kareena Kapoor Top 5 TV news
kareena kapoor - फोटो : social media

'डांस इंडिया डांस' शो जज करेंगी करीना कपूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के फैंस के लिए खुशखबरी है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि करीना रियलिटी शो जज कर सकती हैं लेकिन अब इस पर मुहर लग गई है। कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर रियलिटी शो का प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें करीना कपूर खान डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। करीना के साथ इस वीडियो में रफ्तार और बॉस्को मार्टिस भी नजर आ रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed