टेलीविजन की दुनिया की बड़ी खबरों को हम 'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में बताएंगे। इस हफ्ते टीवी रियलिटी शोज के विनर्स और टीवी क्वीन की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं।
सिंगिंग शो केे विनर और ब्वॉयफ्रेंड का सृष्टि रोडे पर गंभीर आरोप, ये हैं टीवी की इस हफ्ते की 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्वॉयफ्रेंड ने लगाया सृष्टि रोडे पर गंभीर आरोप
बिग बॉस 12 खत्म होते ही टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे और मनीष नागदेव का ब्रेकअप हो गया था। जबकि शो के दौरान सृष्टि लगातार अपने मंगेतर मनीष की बात करती नजर आई थीं। सृष्टि से ब्रेकअप के बाद मनीष नागदेव ने अपनी तकलीफ ओपन लेटर के जरिए फैंस के साथ शेयर की। मनीष ने लिखा कि 'मैंने अपनी भावनाएं और गुस्सा जाहिर करने का फैसला किया है जिससे बीते दिनों मैं गुजरा। अगर किसी को लगता है कि मैं चुप बैठ जाऊंगा क्योंकि मैं एक लड़का हूं तो आप गलत हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों में भी भावनाएं होती हैं। उसने करियर के खातिर मेरा इस्तेमाल किया। मुझे धोखा दिया और भावनाओं के साथ खेला।'
सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले
सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले सुगंधा दाते जीतने में कामयाब रहीं। अंतिम 5 में आयुष केसी, मोहम्मद फैज, अनुष्का पात्रा, प्रीतम आचार्य और आस्था दास का नाम शामिल रहा। नागपुर की रहने वालीं सुगंधा को जीत के रूप में 5 लाख रुपए और एक ट्रॉफी दी गई। सुगंधा न केवल जजों की पहली पसंद बनीं बल्कि दर्शकों ने भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा।
एकता कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन
टीवी क्वीन एकता कपूर ने 7 जून को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। एकता के 44वें जन्मदिन पर टीवी इंडस्ट्री के सभी स्टार्स पहुंचे। अपने बिजी शिड्यूल की वजह से उन्होंने एक दिन बाद बर्थडे का जश्न मनाया। एकता की इस पार्टी में पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस, अनीता हसनंदानी, करण पटेल और उर्वशी ढोलकिया समेत दूसरे स्टार्स देखे गए।
आफताब बने राइजिंग स्टार सीजन 3 के विनर
राइजिंग स्टार सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में आफताब सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। महज 12 साल के आफताब सिंह को 10 लाख रुपए प्राइज मनी और एक ट्रॉफी दी गई।तकरीबन 3 महीने तक चले इस रियलटी शो में कुल चार फाइनलिस्ट पहुंचे थे। इन चारों में आफताब सबसे छोटी उम्र के कटेंस्टेंट रहे। शो के फर्स्ट रनर अप दिवाकर शर्मा रहे।