'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
2 of 6
ekta kaul
- फोटो : Twitter
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। बॉलीवुड से लेकर आम जनता इस फैसले की सराहना कर रही हैं। इसी बीच 'मेरे अंगने में' फेम कश्मीरी एक्ट्रेस एकता कौल भी अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद बेहद खुश हैं। एकता कौल एक कश्मीरी हैं, लेकिन उन्होंने नॉन कश्मीरी एक्टर सुमीत व्यास से शादी की है जिसके बाद से उन्हें नॉन कश्मीरी घोषित कर दिया गया। एकता ने एक इंटरव्यू में बताया, मुझे पापा ने सुबह उठाया और कहा, जल्दी टीवी देखो। मैं ये देखकर बहुत खुश हूं, एक बार फिर ये मेरा राज्य है। सरकार के फैसले के बाद हम जश्न मना रहे हैं।
3 of 6
Raghu Ram, Natalie De Lucio
- फोटो : social media
छोटे परदे के मशहूर टीवी शो रोडीज के होस्ट रघु राम जल्द ही पिता बनने वाले हैं। रघु राम ने पत्नी नताली डि लूसियो के गर्भवती होने की खबर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ साझा किया। इस तस्वीर में रघु ने नताली को बाहों में भरा हुआ है। तस्वीर में नताली का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
4 of 6
yuvika chaudhary birthday
- फोटो : Social Media
टीवी के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने बीते साल 12 अक्टूबर को शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला। 2 अगस्त को युविका चौधरी ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। इसमें उनके पति प्रिंस ने सरप्राइज की बरसात कर दी। इस खास दिन पर प्रिंस ने युविका के लिए 7 स्पेशल केक बनवाए। इसमें से 6 केक अलग-अलग कलर के थे। हर केक पर युविका के नाम नाम लिखा था, जबकि 7वें केक को मेकअप एक्सेसरीज से डेकोरेट किया गया था।
5 of 6
karishma tanna
- फोटो : file photo
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कयामत की रात' सीरियल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही रियलिटी शो में नजर आएंगी। करिश्मा 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं। इस शो की शूटिंग बुल्गारिया में होगी। इस बीच करिश्मा और बाकी कंटेस्टेंट मुंबई से बुल्गारिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर करिश्मा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनसे 44 हजार रुपये मांगे गए। ऐसा इसलिए क्योंकि करिश्मा के बैग का वजन निर्धारित वजन से 22 किलो ज्यादा था।करिश्मा तन्ना ने बाकी स्टार्स के बैग में अपना सामना रखवा दिया जिसकी वजह से उन्हें एयरपोर्ट स्टॉफ को पैसे नहीं देने पड़े।