फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में कपिल शर्मा को लगा झटका तो दयाबेन की वापसी पर आया बड़ा बयान, ये हैं TV की बड़ी खबरें

Wed, 30 Jan 2019 07:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 30 Jan 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show TRP To Dayaben Top 5 TV news
Kapil Sharma Dayaben - फोटो : twitter

'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

Television weekly Kapil Sharma show TRP To Dayaben Top 5 TV news
कपिल शर्मा - फोटो : twitter

TRP में कपिल शर्मा को लगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में रियलिटी शो नंबर वन रहा तो वहीं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को पहला पायदान छोड़ना पड़ा। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' नंबर एक की पोजीशन पर रहा। दूसरे नंबर पर एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' रहा। वहीं तीसरे नंबर पर कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो'। बीते हफ्ते कपिल का शो नंबर एक पर था लेकिन इस बार शो की टीआरपी में कुछ गिरावट दर्ज की गई।

Television weekly Kapil Sharma show TRP To Dayaben Top 5 TV news
sandeep sharma - फोटो : twitter

'भाबीजी घर पर हैं' एक्टर संदीप आनंद ले रहे तलाक
टीवी अभिनेता संदीप आनंद पत्नी से अलग होने जा रहे हैं। संदीप को लोकप्रिय टीवी सीरियल 'मे आय कम इन मैडम' में देखा गया था। गौरतलब है कि संदीप और उनकी पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी है। संदीप की साल 2012 में ही शादी हुई थी। संदीप टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में दिखाई देते हैं। बयान में उन्होंने कहा है कि मां-बाप के दबाव में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show TRP To Dayaben Top 5 TV news
dayaben - फोटो : twitter

दयाबेन के फैंस के लिए गुड न्यूज
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का इंतजार फैंस काफी लंबे वक्त से कर रहे हैं। बेटी के जन्म के बाद दयाबेन की वापसी को लेकर आशंका बना हुई थी। यहां तक की यह भी कहा जा रहा था कि दयाबेन ने शो से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस पूरे मामले पर शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का बयान सामने आया है जो कि फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। असित कुमार मोदी ने बयान में कहा - 'कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है। दयाबेन का किरदार शो में अभी भी बरकरार है। उनकी जगह शो में अभी किसी को नहीं लिया गया है। जब भी वह आना चाहेंगी उस वक्त देखेंगे। अगर दोनों के लिए फायदेमंद होगा तो फिर से एक साथ काम करेंगे।' 

विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma show TRP To Dayaben Top 5 TV news
karanvir bohra - फोटो : file photo

'बिग बॉस' के बाद खान सिस्टर्स से मिले करणवीर बोहरा
'बिग बॉस 12' से निकलने के बाद एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों कई जगह घूमते हुए स्पॉट किए जा रहे हैं। करणवीर पत्नी का जन्मदिन मनाने जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं सबा खान और सोमी खान से मुलाकात की। करणवीर खान सिस्टर्स के घर पहुंचे और उनके परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed