फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा ने शो में किया खुलासा, जूही चावला ने शादी पर दिया था ये खास तोहफा

Mon, 28 Jan 2019 03:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 28 Jan 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma reveled that juhi chawla gifted a picture of him and ginni on his marriage
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते रविवार 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की स्टारकास्ट गेस्ट बनीं। इस ऐपिसोड में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। सेट पर कपिल और उनके साथी कॉमेडियन्स ने स्टार्स के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान शादी को लेकर कपिल की खूब खिंचाई भी की गई लेकिन जब सेट पर जूही चावला पहुंची तो कपिल उनसे अपनी एक बड़ी शिकायत लेकर बैठ गए। 

kapil sharma reveled that juhi chawla gifted a picture of him and ginni on his marriage
The Kapil Sharma

शो में पहले अनिल कपूर और सोनम कपूर की एंट्री हुई। इस दौरान कपिल ने दोनों से खूब मजाक-मस्ती की। सोनम कपूर ने बताया कि उनकी मम्मी के सामने अनिल कपूर की बिलकुल नहीं चलती। इसके बाद सेट पर पहुंची जूही चावला। कपिल ने तब जूही से उनकी शादी के रिसेप्शन में न आने की शिकायत की। इसपर जूही ने कहा कि वह पार्टी में आना चाहती थीं लेकिन किसी खास वजह के चलते नहीं आ सकीं।

kapil sharma reveled that juhi chawla gifted a picture of him and ginni on his marriage
KAPIL SHARMA

इसके बाद जूही ने कपिल से अपने दिए हुए गिफ्ट के बारे में पूछा, तब कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि शादी में उन्हें जूही चावला ने उनकी और गिन्नी की एक खूबसूरत तस्वीर गिफ्ट की थी। कपिल ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने उस तस्वीर को अपने बेडरूम में लगा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma reveled that juhi chawla gifted a picture of him and ginni on his marriage
MODI KAPIL SHARMA

इस ऐपिसोड में कपिल शर्मा पीएम मोदी से माफी मांगते हुए भी नजर आए। दरअसल जूही चावला के बाद शो में राजकुमार राव की एंट्री हुई। इसके बाद कपिल ने राजकुमार राव से सवाल किया कि आपने पीएम मोदी से मुलाकात की, क्या मेरे बारे में कोई बात हुई।

विज्ञापन
kapil sharma reveled that juhi chawla gifted a picture of him and ginni on his marriage
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर राजकुमार राव ने कहा- जब मैं पीएम मोदी जी से मिला तो वो आपके बारे में नाराज हो रहे थे। सुना है कोई ट्वीट कर दिया था आपने। राजकुमार राव का जवाब सुनते ही कपिल शर्मा ने पीएम से नेशनल टेलीविजन पर माफी मांगी। इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल की चुटकी लेते हुए ये तक कहा कि रात में 12 बजे ट्वीट करने का यही नतीजा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed